T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अब सेमीफाइनल की लड़ाई रोमांचक होती जा रही है। हर मैच में जीत-हार से अंक तालिका के पूरे समीकरण बदल जा रहे हैं। सुपर-8 के ग्रुप-2 में साउथ अफ्रीका ने अपने दोनों मैच जीतकर सेमीफाइनल का लगभग टिकट कटा लिया है, लेकिन इंग्लैंड की राहें मुश्किल हो गई हैं। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद क्रिकेट प्रशंसकों के मन में सवाल उठने लगे हैं कि क्या इंग्लैंड का सफर यहीं पर थम जाएगा? आइए ग्रुप-2 के समीकरण को विस्तार से समझते हैं।
साउथ अफ्रीका ने रोमांचक मुकाबले में दी मात
साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 7 रन से हराया है। सुपर-8 के इस महत्वपूर्ण मैच में दोनों ही टीमों को जीत की तलाश थी। लेकिन साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड से जीता हुआ मैच छीन लिया। इस जीत के बाद साउथ अफ्रीका ने लगभग सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। टीम का अगला मैच वेस्टइंडीज से होगा। इस मैच में हारने के बाद भी साउथ अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। लेकिन इसके लिए उसे अपने नेट रन रेट को मेंटेन रखना होगा। वहीं, इस मैच में हार के बाद इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस मैच में जीतने के साथ ही साउथ अफ्रीका ने एक उपलब्धि भी हासिल की है।
साउथ अफ्रीका ने 2009 के बाद किया ये कारनामा
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में साउथ अफ्रीका की टीम अब तक अजेय रही है। टीम ने टूर्नामेंट में कुल 6 मैच खेले हैं और इन सभी में उसने जीत हासिल की है। साउथ अफ्रीका ने ग्रुप स्टेज में श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर अपने सफर का आगाज किया था। इसके बाद टीम ने नीदरलैंड, बांग्लादेश, नेपाल, USA और इंग्लैंड को शिकस्त दी है। साउथ अफ्रीका ने इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप में 2009 में लगातार 5 मैचों में जीत दर्ज की थी। टूर्नामेंट में लगातार सबसे अधिक जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है। ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 8 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं, इंग्लैंड और इंडिया ने टूर्नामेंट में लगातार 7-7 मैचों में जीत दर्ज की है।
ये भी पढ़ें:- Video: Points Table में नंबर-1 या नंबर-2, जानें टीम इंडिया को कौनसे नंबर पर होगा फायदा?
साउथ अफ्रीका की लगातार 6 जीत
– श्रीलंका को 6 विकेट से हराया
– नीदरलैंड को 4 विकेट से हराया
– बांग्लादेश को 4 रन से हराया
– नेपाल को 1 रन से हराया
– USA को 18 रन रन से हराया
– इंग्लैंड को 7 रन से हराया
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: भारतीय टीम ने पहली बार बटोरी ये उपलब्धि, जानकर आप भी देंगे शाबाशी
क्या इंग्लैंड का खत्म हो गया सफर
इंग्लैंड की टीम ने सुपर-8 में अपना पहला मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। इस मैच में इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीत हासिल की थी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 7 रन से हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड का अगला मैच USA से होगा। इस मैच में इंग्लैंड का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। इंग्लैंड को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए USA के खिलाफ ये मैच हर हाल में जीतना होगा। इंग्लैंड फिलहाल ग्रुप-2 में 2 अंक के साथ दूसरे नंबर है। जबकि साउथ अफ्रीका की टीम ने लगभग सुपर-8 में एंट्री कर ली है।
ये भी पढ़ें:- मर्द किसी भी चीज से उबर सकते हैं लेकिन…T20 World Cup के बीच छलका शिखर धवन का दर्द
संबंधित खबरें
IND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
10 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
38 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines