T20 WC 2024 AUS vs ENG Points Table: इंग्लैंड की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। इंग्लैंड पर सुपर-8 की रेस से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। इंग्लैंड अभी तक इस विश्व कप 2 मुकाबले खेल चुका है, लेकिन एक भी मैच अपने नाम नहीं कर पाया है। इंग्लैंड ने इस विश्व कप का अपना पहला मुकाबला स्कॉटलैंड के खिलाफ खेला था, जो मैच बारिश के कारण रद्द हो गया और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले। ऐसे में इंग्लैंड का एक अंक का नुकसान हो गया था। अब इंग्लैंड ने अपना दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला, इस मैच में भी उसकी करारी हार हुई है, इस तरह इंग्लैंड अब सुपर-8 की रेस से बाहर होने की दहलीज पर खड़ा है।
ये भी पढ़ें:- युगांडा ने बनाया T20 WC इतिहास का सबसे छोटा स्कोर, वेस्टइंडीज को मिली एकतरफा जीत
ऑस्ट्रेलिया के साथ ये कर सकता है क्वालीफाई
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमें ग्रुप बी के हिस्सा हैं। इन दोनों के अलावा स्कॉटलैंड नामीबिया और ओमान भी इस ग्रुप के हिस्सा हैं। इंग्लैंड अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाया है और 2 मैचों में सिर्फ एक अंक के साथ अंकतालिका में चौथे स्थान पर विराजमान है। प्रत्येक ग्रुप से सिर्फ 2 टीमें सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करेगी। इसके लिए ऑस्ट्रेलिया के साथ स्कॉटलैंड ने अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है। स्कॉटलैंड फिलहाल 2 मैचों में से एक मैच जीतकर 3 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। स्कॉटलैंड का नेट रन रेट भी काफी शानदार है। ऐसे में ग्रुप बी से ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर सकते हैं। अगर स्कॉटलैंड नहीं भी क्वालीफाई कर पाता है, तो नामीबिया भी इस रेस में है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: जियो सिनेमा पर नहीं आएगा IND-PAK मैच, जानें कहां Free में देख सकते हैं Live
इंग्लैंड कैसे कर सकता है क्वालीफाई
नामीबिया ने भी 2 मैचों में से एक मैच जीतकर अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। ऐसे में यहां से इंग्लैंड का सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करना बेहद मुश्किल लग रहा है। इंग्लैंड को अगर यहां से सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करना है, तो इसके लिए अगला दोनों मैच अच्छे नेट रन रेट से जीतने होंगे। इसके अलावा स्कॉटलैंड को भी कम से कम एक मैच हारना होगा। यह समीकरण बन पाना, इतना आसान नहीं है। ऐसे में उम्मीद तो यही जताई जा रही है कि इंग्लैंड सुपर 8 की रेस से बाहर हो जाएगी और ऑस्ट्रेलिया के साथ स्कॉटलैंड सुपर-8 के लिए ग्रुप बी से क्वालीफाई कर जाएगी।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
6 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines