T20 World Cup 2024 Team India Squad: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 को लेकर टीम सिलेक्टर की नजर खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर टिकी हुई है। आईपीएल में खेले जाने वाले हर मुकाबले के बाद टीम सिलेक्टर की परेशानी पढ़ रही होगी। प्रत्येक मैच में भारत का कोई न कोई स्टार खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से चार चांद लगा रहा है। मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले ईशान किशन और दिल्ली कैपिटल के कप्तान ऋषभ पंत की प्रदर्शन को देखते हुए ऐसा लग रहा था कि इन दोनों खिलाड़ियों को टीम इंडिया में विकेटकीपर के तौर पर जगह मिल जाएगी। लेकिन अब एक दिग्गज खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से इस कदर तहलका मचाया है कि विकेटकीपर्स के बीच जारी रेस को ही लगभग खत्म कर दिया है।
ये भी पढ़ें:- Asia Cup: ये 4 देश हो सकते हैं एशिया कप के मेजबान, वनडे और T20 के 2-2 टूर्नामेंट संभव
शानदार फॉर्म में चल रहा है बल्लेबाज
भारत के इस दिग्गज खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन के दम पर विश्व कप खेलने के लिए सबसे मजबूत दावेदारी पेश कर दी है। ऐसे में माना जा रहा है कि अब विश्व कप स्क्वॉड में ऋषभ पंत, ईशान किशन या फिर संजू सैमसन को नहीं, बल्कि इस घातक खिलाड़ी को शामिल किया जाएगा। बता दें कि यह खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक है। कार्तिक इस सीजन कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जिस अंदाज में बल्लेबाजी की है, वह सचमुच लाजवाब है। उन्होंने इस मैच में सिर्फ 35 गेंदों में 83 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 7 छक्के भी निकले हैं। कार्तिक ने इस सीजन अभी तक कुल 7 मुकाबले खेले हैं। इन 7 मैचों में उनके बल्ले से 226 रन निकले हैं। उन्होंने 2 अर्धशतक भी जड़े हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: दिनेश कार्तिक को लेकर भिड़ गए दो दिग्गज, T20 WC सिलेक्शन पर चल रही थी बात
ईशान और पंत के प्रदर्शन पड़े फीके
दिनेश कार्तिक के इस फॉर्म को देखकर ऐसा लग रहा है कि टीम सेलेक्टर दिनेश कार्तिक को टीम का हिस्सा जरूर बनाएंगे। वैसे तो ऋषभ पंत और ईशान किशन के बल्ले से भी काफी रन निकल रहे हैं। ईशान ने इस सीजन खेले गए अभी तक के 6 मुकाबले में 178 की स्ट्राइक रेट से 184 रन बनाए हैं। इसके अलावा ऋषभ पंत ने भी इस सीजन खेले गए कुल 6 मैचों में 157 की स्ट्राइक रेट से 194 रन बनाए हैं। इसमें गौर करने वाली बात है कि ईशान और पंत दोनों ओपनिंग बल्लेबाजी करने के लिए आते हैं, फिर भी दोनों के बल्ले से 200 से भी कम रन निकले हैं। दूसरी ओर दिनेश कार्तिक छठे या फिर सातवें स्थान पर बल्लेबाजी के लिए आते हैं, बावजूद इसके कार्तिक ने 226 रन बनाए हैं। ऐसे में यह लगभग तय माना जा रहा है कि कार्तिक को विश्व कप के स्क्वाड में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर जरूर शामिल किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- Womens T20 World Cup 2024: WC क्वालीफायर 2024 के लिए सभी टीमों का ऐलान, जानें A To Z जानकारी
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
41 mins agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines