T20 World Cup 2024 SA vs ENG: टी20 विश्व कप में अपने दूसरे सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को हराया था। इस मैच को जीतन के साथ साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह भी लगभग पक्की कर ली है। वहीं इस मैच में साउथ अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी को आईसीसी ने सजा सुनाई है। खिलाड़ी को आईसीसी की आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है। जिसके बाद आईसीसी ने इस खिलाड़ी के खिलाफ एक्शन लिया है।
डेविड मिलर पर गिरी गाज
इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में डेविड मिलर ने अंपायर के फैसले पर काफी नाराजगी जाहिर की थी। जिसके चलते मिलर को आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। इतना ही नहीं मिलर को एक डिमेरिट अंक दिया गया है।
ये भी पढ़ें:- Video: ऑस्ट्रेलिया मैच से पहले जान लें सेमीफाइनल में किससे भिड़ेगी टीम इंडिया?
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) एक बयान जारी करके इसकी पुष्टि की है। आईसीसी ने कहा कि साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी डेविड मिलर को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में आईसीसी की आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है, जिसके चलते खिलाड़ी को फटकार लगाई गई है।
19वें ओवर में घटी ये घटना
इंग्लैंड की तरफ से 19वां ओवर सैम करन कर रहे थे। सैम करन की एक फुलटॉस गेंद डेविड मिलर ने खेली। जिसपर मिलर ने नोबॉल की मांग की थी। जिसके बाद अंपायर ने इसको नोबॉल करार नहीं दिया था। जिसके बाद मिलर ने अंपायर के इस फैसले पर नाराजगी भी जताई थी। डेविड मिलर पर ये आरोप फील्ड अंपायर क्रिस ब्राउन और शरफुद्दौला शाहिद और थर्ड अंपायर जोएल विल्सन ने तय किया, जिसके बाद मिलर ने भी अपने इस अपराध को स्वीकार किया।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ‘क्या कर रहा है यार, आड़ा मारने दे ना..’ रोहित शर्मा की फिर Viral हुई स्टंप माइक रिकॉर्डिंग
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: टीम इंडिया की जीत ने बदल दिया सेमीफाइनल का समीकरण, 2 टीमों पर मंडराया खतरा
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
24 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
49 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
50 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines