हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 WC 2024: टीम इंडिया इस तरह जीत सकती है वर्ल्ड कप, ब्रायन लारा ने राहुल द्रविड़ को दी खास सलाह

T20 World Cup 2024: वेस्ट इंडीज के दिग्गज क्रिकेटर ब्रायन लारा ने टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने की संभावना जताई है। उन्होंने टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ को एक खास सलाह भी दी है।

विज्ञापन
Brian Lara Rahul Dravid

T20 World Cup 2024: टीम इंडिया जून में टी-20 वर्ल्ड कप खेलेगी। इसके लिए स्क्वाड का ऐलान हो चुका है। कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम में कई युवा और अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं। ऐसे खिलाड़ी भी शामिल किए गए हैं, जो किसी भी वक्त मैच का रुख पलट सकते हैं। वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में निराशाजनक हार के बाद अब फैंस टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाते देखना चाहते हैं। टीम इंडिया वर्ल्ड कप जीतने की दावेदार बनी हुई है। कई दिग्गज भारत के वर्ल्ड कप जीतने की भी भविष्यवाणी कर रहे हैं।

डर महसूस कर सकते हैं

वेस्ट इंडीज के दिग्गज क्रिकेटर ब्रायन लारा ने टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ को सलाह दी है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- “जब आपके पास बहुत सारे सुपरस्टार्स वाली टीम होती है, तो आप विपक्षी टीमों के खिलाफ अपने प्लांस को अक्सर भूल जाते हैं। दरअसल, आपको अपने स्टार खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा होता है। ऐसे में कभी-कभी एक कोच के रूप में आप सर विवियन रिचर्ड्स या विराट कोहली जैसे स्टार खिलाड़ियों को कुछ बताते हुए डर महसूस कर सकते हैं।”

दुविधा हो जाती है पैदा

लारा ने 1987 में वनडे विश्व कप के लिए चुनी गई अनुभवी वेस्टइंडीज टीम का उदाहरण दिया। सर विवियन रिचर्ड्स ने उस वक्त टीम की कप्तानी की थी। हालांकि टीम सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच सकी। लारा ने कहा- 1987 का विश्व कप इसका उदाहरण है। टीम में चुने गए खिलाड़ियों के बारे में दुविधा पैदा हो जाती है। कई देश इसका सामना कर चुके हैं।

विज्ञापन

राहुल द्रविड़ योजना बनाएं, भारत विश्व कप जीत सकता है

विराट कोहली और रोहित शर्मा का जिक्र कर लारा ने कहा- “महान खिलाड़ियों वाली टीम में आप उस अनुभव को बरकरार रखना चाहते हैं। आपको उन पर भरोसा होता है और इसमें कुछ भी गलत नहीं है।” लारा ने आगे कहा कि मेरी राहुल द्रविड़ को सलाह है कि वे एक योजना बनाएं। हालांकि उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम काफी आगे तक जा सकती है। मुझे विश्वास है कि अगर वे ठीक से योजना बनाएं तो भारत विश्व कप जीत सकता है।”

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: आयरलैंड ने किया अपनी टीम का ऐलान, पॉल स्टर्लिंग को सौंपी गई कप्तानी 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: ऑस्ट्रेलिया को मिली गुड न्यूज, हेड कोच ने मिशेल मार्श की चोट पर दिया बड़ा अपडेट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola