Big Update on Team India Head Coach: आईसीसी टी20 विश्व कप का आगाज 1 जून से होने वाला है। इसको लेकर भारतीय टीम भी पूरी तरह से तैयार है। आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ थे। इस दौरान इस बात को लेकर चर्चा छिड़ी हुई थी कि द्रविड़ के बाद भारत का अगला हेड कोच कौन होगा। इसके बाद ऐलान किया गया कि आईसीसी टी20 विश्व कप में भी भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ही होंगे। अब एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है कि द्रविड़ के बाद भारतीय टीम के अगले हेड कोच कौन होंगे। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इसको लेकर बड़ी जानकारी दी है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024 से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कॉलिन मुनरो ने लिया संन्यास
बीसीसीआई सचिव ने क्या कहा है
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम के अगले हेड कोच पर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने इसको लेकर 4 बड़ी जानकारी दी है। बीसीसीआई सचिव ने बताया कि भारतीय टीम के अगले हेड कोच के लिए जल्द ही एडवरटाइजमेंट जारी कर दिया जाएगा। अगर राहुल द्रविड़ को आगे भी भारतीय टीम का हेड कोच बने रहना है, तो वह भी इसके लिए फिर से अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय टीम के हेड कोच जो भी होंगे, उनका कार्यकाल 3 वर्षों का होगा। इसके अलावा बीसीसीआई सचिव ने यह भी साफ कर दिया है कि विदेशी खिलाड़ी भी भारतीय टीम के हेड कोच हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- RCB vs PBKS: विराट कोहली ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, रोहित शर्मा से सिर्फ एक कदम पीछे
इम्पैक्ट प्लेयर पर भी दी जानकारी
बता दें कि बीसीसीआई सचिव ने हार्दिक पांड्या को लेकर भी जानकारी दी है कि वह सफेद गेंद के घरेलू टूर्नामेंट खेलने के लिए तैयार हैं। ऐसे में अगर पांड्या इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं भी खेलते हैं, तो वह घरेलु क्रिकेट खेलते दिखेंगे। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में कितने खिलाड़ियों को रिटेन किया जा सकेगा, इसको लेकर भी बीसीसीआई सचिव जल्द ही आईपीएल फ्रेंचाइजियों के साथ मीटिंग करने वाले हैं। इम्पैक्ट प्लेयर रुल से भी कई दिग्गज खिलाड़ी नाखुश हैं। इसको लेकर भी बीसीसीआई सचिव ने बताया कि वह इसे जारी रखने के लिए इच्छुक नहीं थे।
संबंधित खबरें
WTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
28 mins agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
1 hr agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
1 hr agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 hr agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines