T20 World Cup 2024: पाकिस्तान क्रिकेट टीम हाल ही में इंग्लैंड के साथ टी20 सीरीज खेलने के बाद विश्व कप के लिए न्यूयॉर्क पहुंच गई है। विश्व कप से पहले पाकिस्तान टीम को इंग्लैंड ने 4 मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से हराया। विश्व कप से पहले खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन ने टीम और कप्तान बाबर आजम की टेंशन को बढ़ा दिया है। वहीं इंग्लैंड सीरीज में पाक के खिलाड़ी ने अपने खराब प्रदर्शन से काफी निराश किया। इस खिलाड़ी को विश्व कप के लिए पाक टीम में भी शामिल किया गया है। अब सोशल मीडिया पर इस पाक खिलाड़ी का जमकर मजाक बनाया जा रहा है।
यूजर्स ले रहे जमकर मजे
विश्व कप के लिए पाकिस्तान टीम में आजम खान को भी शामिल किया गया है। वहीं विश्व कप से पहले आजम खान ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में अपने प्रदर्शन से काफी निराश किया। सीरीज के आखिरी मैच में आजम पहले तो बल्लेबाजी करते हुए 5 गेंदों पर बिना खाता खोले आउट हुए थे। इसके बाद कीपिंग में भी आजम ने एक आसान कैच छोड़ दिया था। कैच पकड़ने के दौरान आजम जमीन पर बी गिर गए थे।
अब सोशल मीडिया पर आजम के ऐसे छोटे-छोटे वीडियो शेयर करके यूजर्स उनको ट्रोल कर रहे हैं। वहीं बाबर आजम ने आजम खान को मैच के बाद गले लगाकर उनका हौंसला बढ़ाया था। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: हार्दिक को लेकर पूर्व दिग्गज की टीम इंडिया को चेतावनी, इस रोल में फिट नहीं होते उपकप्तान
अमेरिका पहुंची पाक टीम
पाकिस्तान क्रिकेट टीम अब विश्व कप खेलने के लिए अमेरिका पहुंच चुकी है। टीम के खिलाड़ियों की एयरपोर्ट से तस्वीरें भी सामने आई है। टी20 विश्व कप में पाकिस्तान टीम अपने अभियान की शुरुआत 6 जून से करने वाली है। 6 जून को पाकिस्तान का मुकाबला मेजबान यूएसए के साथ होगा। इसके बाद पाकिस्तान का सामना 9 जून को टीम इंडिया के साथ होगा। इस मैच पर करोड़ों फैंस की नजरें टिकी हैं। इसके बाद 11 जून को बाबर एंड कंपनी का सामना कनाडा से होगा। वहीं 16 जून को पाक की भिड़ंत आयरलैंड से होगी।
पाकिस्तान टीम का स्क्वाड
बाबर आजम (कप्तान), आजम खान, अबरार अहमद, फखर जमान, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सैम अयूब, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: कैसी होगी टीम इंडिया की Playing 11? वार्मअप मैच के बाद हो जाएगा तय
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup के एक मैच में इस टीम ने जड़े हैं सबसे ज्यादा रन, Top 5 की लिस्ट में टीम इंडिया का नाम शामिल
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
25 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines