T20 World Cup 2024: अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप 2024 के लिए हाल ही में भारतीय स्क्वॉड का ऐलान किया गया था। 15 सदस्यीय भारतीय टीम में 4 स्पिनर्स और 3 तेज गेंदबाजों को जगह दी गई। भारतीय दल में रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के रूप में 4 स्पिनर्स हैं। इनमें से किसी मैच में 2 तो किसी में 3 स्पिनर अंतिम 11 में जगह बना सकते हैं।
3 स्पिनर्स के साथ उतर सकती
टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम को ग्रुप ए में रखा गया है। इस ग्रुप में भारत के अलावा पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और यूएसए शामिल हैं। टीम इंडिया ग्रुप स्टेज के अपने मुकाबले अमेरिका में खेलेगी। इसके बाद टीम सुपर-8 के मुकाबलों के लिए वेस्टइंडीज जाएगी। वेस्टइंडीज की पिच स्पिन फ्रेंडली हैं, ऐसे में भारतीय स्क्वॉड में स्पिनर्स को तरजीह दी गई है। वेस्टइंडीज की पिचों पर भारतीय टीम 3 स्पिनर के साथ मैदान पर उतरेगी।
चहल और पटेल में होगी जंग
वेस्टइंडीज में भारत की प्लेइंग 11 में रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव को जगह मिलना लगभग तय माना जा रहा है। जडेजा जहां फिंगर स्पिनर हैं तो वहीं कुलदीप रिस्ट स्पिनर हैं। IPL 2024 में भी दोनों प्लेयर बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं। साथ ही जडेजा बल्लेबाजी लाइन अप को गहराई भी देते हैं। तीसरे स्पिनर के लिए युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल के बीच जंग होगी। ऐसे में आइए टी20 इंटरनेशनल में दोनों के प्रदर्शन के बारे में जानते हैं।
टी20I में चहल और पटेल का प्रदर्शन
ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने 52 टी20 इंटरनेशनल की 31 पारियों में 361 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 फिफ्टी भी लगाई है। इसके अलावा 50 पारियों में उनके नाम 49 विकेट दर्ज हैं। अक्षर गेंदबाजी के साथ ही बल्लेबाजी करने में भी सक्षम हैं। चहल ने 80 टी20 इंटरनेशनल की 79 पारियों में 96 शिकार किए हैं। इस दौरान उनकी औसत 25.09 की और इकॉनमी 8.19 की रही है। 6/25 इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
विश्व कप के लिए भारतीय स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद। सिराज।
रिजर्व: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: ‘आखिर में अंपायर का फैसला…’ संजू सैमसन के विकेट विवाद पर संगाकारा ने तोड़ी चुप्पी
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: पाकिस्तान टीम की बढ़ी टेंशन, आयरलैंड सीरीज के लिए मोहम्मद आमिर को नहीं मिला वीजा
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
4 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
5 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
5 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
6 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
6 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
6 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
7 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
7 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines