T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 विश्व कप का आगाज हो चुका है। इस बार टी20 वर्ल्ड कप का रोमांच बढ़ने वाला है, क्योंकि इस बार इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। एक बार फिर वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने का का सबसे मजबूत दावेदार ऑस्ट्रेलिया को भी माना जा रहा है। विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम वेस्टइंडीज पहुंच चुकी है। लेकिन इस बीच ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें थोड़ी बढ़ गई है। एक ओर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी पैट कमिंस का सामान चोरी हो गया है, तो दूसरी ओर विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल और मिचेल स्टार्क ने भी कंगारू टीम की टेंशन बढ़ा दी है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: न विराट, न यशस्वी.. रोहित का जोड़ीदार हो सकता है ये विस्फोटक खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलिया की कैसे बढ़ी टेंशन
ऑस्ट्रेलिया टीम को टी-20 विश्व कप 2024 का पहला मैच 5 जून को ओमान के खिलाफ खेलना है। इसके लिए ऑस्ट्रेलिया टीम वेस्टइंडीज के बारबाडोस पहुंच चुकी है। लेकिन दो ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज टीम के साथ बारबाडोस नहीं पहुंच सके थे। ये दोनों खिलाड़ी मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल हैं, जिनकी फ्लाइट लेट हो गई थी, इस कारण से दोनों दिग्गजों ने लेट से टीम ज्वाइन किया है। इससे ऑस्ट्रेलिया टीम को विश्व कप के मैच से पहले थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा दिग्गज खिलाड़ी पैट कमिंस की वाइफ ने बताया कि खिलाड़ी का सामान चोरी हो गया, जिससे वह काफी परेशान हो गए। हालांकि बाद में खिलाड़ी का सामान सही सलामत मिल गया।
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड की ओर से आईपीएल में खेलने वाले खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। वो खिलाड़ी अभ्यास मैच में शामिल न होकर सीधे विश्व कप में मैच खेलते हुए दिखाई देंगे। आईपीएल में खेलने से कई खिलाड़ियों में थकान भी है, जिसका असर उनके प्रदर्शन पर पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: टीम इंडिया की तैयारी अधूरी!, मैच से पहले सामने आई 3 बड़ी कमजोरी
ओमान से ऑस्ट्रेलिया का पहला मैच
ऑस्ट्रेलिया को इस विश्व कप का पहला मैच ओमान के खिलाफ 5 जून को खेलना है। इसके लिए कंगारू टीम के सभी खिलाड़ी अपनी कमर कस चुके हैं। बाकी टीमों की तरह ऑस्ट्रेलिया को भी विश्व कप में कुल 4 लीग मैच खेलना है। इसके बाद दूसरा मुकाबला 8 जून को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। कंगारू टीम को तीसरा मुकाबला 12 जून को नामीबिया के खिलाफ और आखिरी लीग मैच 16 जून को स्कॉटलैंड के खिलाफ खेलना है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
9 hrs ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
10 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
11 hrs agoअर्शदीप सिंह के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 2 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास
11 hrs agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
11 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
12 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
12 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
13 hrs agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
13 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines