T20 WC 2024: न विराट, न यशस्वी.. रोहित का जोड़ीदार हो सकता है ये विस्फोटक खिलाड़ी

T20 World Cup 2024: विश्व कप में टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कौन करेगा ये बड़ा सवाल बना हुआ है। वहीं अब इस लिस्ट में एक नए विस्फोटक खिलाड़ी का नाम सामने निकलकर आ रहा है।

t20 world cup 2024 rohit sharma rishabh pant open team india virat kohli

T20 World Cup 2024: भारतीय टीम ने 1 जून को बांग्लादेश के साथ वार्मअप मुकाबला खेला था। जिसको भारतीय टीम ने 60 रनों से जीत लिया था लेकिन अभी तक ये साफ नहीं पाया है कि विश्व कप में कप्तान रोहित शर्मा के साथ कौन सा खिलाड़ी ओपनिंग करेगा। हालांकि इसमें अभी तक बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली का नाम सबसे आगे चल रहा था।

वहीं एक खिलाड़ी का और नाम सामने निकलकर आया है जो रोहित के साथ ओपनिंग कर सकता है। जी हां हम बात कर रहे हैं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की। पंत ने वार्मअप मैच में कमाल की बल्लेबाजी की, इस मैच में पंत को दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए देखा गया था। पंत ने नई गेंद से कमाल का प्रदर्शन किया था। ऐसे में पंत को रोहित के साथ ओपनिंग करने का मौका मिल सकता है।

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ