T20 World Cup 2024 AUS Vs Oman: टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। गुरुवार 6 जून को 10वां मैच ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच खेला गया। मैच में ऑस्ट्रेलिया के कुछ बड़े खिलाड़ी फ्लॉप साबित हुए तो वहीं एक खिलाड़ी ऐसा रहा जिसने टीम की जीत में सबसे बड़ी भूमिका निभाई। बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक में इस खिलाड़ी ने विपक्षी खिलाड़ियों की धज्जियां उड़ाई। जिसके सोशल मीडिया पर इस खिलाड़ी को ‘द हल्क ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ कहा जाने लगा।
ऑस्ट्रेलिया टीम का ‘हल्क’
ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 164 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा 36 गेंदों पर 67 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी में स्टोइनिस ने 6 छक्के और 2 चौके लगाए थे। मैच में स्टोइनिस ने 186 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।
ये भी पढ़ें:- AUS Vs Oman: ऑस्ट्रेलिया ने किया जीत के साथ आगाज, ये खिलाड़ी रहे जीत के हीरो
इसके बाद गेंदबाजी में भी स्टोइनिस ने कमाल का प्रदर्शन करके दिखाया। गेंदबाजी करते हुए स्टोइनिस ने 3 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। उनके इस शानदार प्रदर्शन को देखते हुए स्टोइनिस को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अब स्टोइनिस को लेकर सोशल मीडिया पर काफी पोस्ट वायरल हो रही है।
ऑस्ट्रेलिया ने 39 रनों से जीता मैच
ऑस्ट्रेलिया ने ओमान के सामने मैच को जीतने के लिए 165 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में ओमान की टीम 125 रन ही बना सकी थी और कंगारू टीम ने 39 रनों से मैच को जीत लिया। मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली। हेजलवुड और मैक्सवेल को छोड़कर बाकी सभी गेंदबाजों ने विकेट हासिल किए।
ये भी पढ़ें:- कोहली…जडेजा को नहीं, इस खिलाड़ी को मिला बेस्ट फील्डिंग मेडल, देखें ड्रेसिंग रूम का Video
ये भी पढ़ें:- IND-PAK मैच से पहले रोहित की बढ़ी टेंशन, इस खिलाड़ी को मजबूरन करना पड़ सकता है बाहर
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
6 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines