AUS Vs Oman: ऑस्ट्रेलिया ने किया जीत के साथ आगाज, ये खिलाड़ी रहे जीत के हीरो

T20 World Cup 2024 AUS Vs Oman: ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। कंगारू टीम ने ओमान को 39 रनों से मात दी।

T20 World Cup 2024 AUS Vs Oman Australia won by 39 runs

T20 World Cup 2024 AUS Vs Oman Australia won by 39 runs

T20 World Cup 2024 AUS Vs Oman: टी20 विश्व कप 2024 में आज 10वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच बारबाडोस में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया है। इस मैच को कंगारू टीम ने 39 रनों से जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया की जीत में कई खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई है, तो वहीं कई बड़े नाम ऐसे रहें जिन्होंने छोटी टीम के खिलाफ अपने खराब प्रदर्शन से टीम को निराश किया। आईपीएल 2024 में कमाल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी विश्व कप के ओपनिंग मैच में फ्लॉप साबित हुए।

विज्ञापन

जीत के हीरो

इस मैच में ओमान ने टॉस जीतक पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 164 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए मार्कस स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा 36 गेंदों पर 67 रनों पारी खेली। अपनी पारी के दौरान स्टोइनिस ने 2 चौके और 6 छक्के लगाए। वहीं डेविड वॉर्नर ने 56 रन बनाए। वॉर्नर ने अपनी पारी में 6 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं गेंदबाजी में भी मार्कस स्टोइनिस ने कमाल का प्रदर्शन किया। स्टोइनिस ने 3 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

विज्ञापन

विज्ञापन

125 रनों पर शिमटी ओमान

ऑस्ट्रेलिया द्वारा मिले 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ओमान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 125 रन ही बना पाई थी। ओमान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए आयान खान ने सबसे ज्यादा 36 रनों की पारी खेली। मैच में ओमान के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए थे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मार्कस स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा मिचेल स्टार्क ने 2, नाथन 2 और एडम जैम्पा ने 2 विकेट हासिल किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ