T20 World Cup 2024 Super-8: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में इंग्लैंड की स्थिति बेहद नाजुक हो चुकी है। इंग्लैंड के पहले मुकाबले में बारिश हो गई थी, जिसके कारण मुकाबला रद्द हो गया था और इंग्लैंड को स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में सिर्फ एक अंक से संतुष्ट होना पड़ा था। इसके बाद जब इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेला, तो इंग्लैंड की करारी हार हुई है। ऐसे में इंग्लैंड पर सुपर-8 से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद सुपर-8 का समीकरण साफ होता दिख रहा है। 6 टीमें सुपर-8 के लिए लगभग पक्की हो चुकी है, जबकि 2 पोजीशन के लिए अभी भी लड़ाई जारी है। चलिए बताते हैं कौन सी हैं ये 6 टीमें।
ये भी पढ़ें:- PAK के खिलाफ कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11, रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया जवाब
ग्रुप ए से इन 2 टीमों ने ठोका दावा
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का 17वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन इंग्लैंड सिर्फ 165 रन ही बना पाया और आसानी से मैच हार गया। ऐसे में इंग्लैंड का अभी तक इस विश्व कप में खाता भी नहीं खुल सका है। अब इंग्लैंड को अगले दो मुकाबले ओमान और नामीबिया के खिलाफ खेलना है। अगर इंग्लैंड इन दोनों मैचों को अपने नाम कर लेता है, तो वह अभी भी क्वालीफाई कर सकता है, लेकिन इसके लिए स्कॉटलैंड को कम से कम एक मैच हारना होगा। आपको बता दें कि विश्व खेल रही सभी 20 टीमों को कुल 4 ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप ए से भारत और अमेरिका सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर सकता है।
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: पाकिस्तान की टीम में धाकड़ खिलाड़ी की वापसी, कोच ने दिया बड़ा अपडेट
ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान भी लिस्ट में
अमेरिका अभी तक 2 मुकाबले खेल चुका है और दोनों मैचों में जीत हासिल की है। दूसरी ओर भारतीय टीम एकमात्र खेले गए मैच में जीत हासिल की है। ऐसे में ग्रुप ए से इन दोनों टीमों का सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करना तय माना जा रहा है। ग्रुप बी से ऑस्ट्रेलिया क्वालीफाई कर जाएगा। कंगारू टीम अभी तक 2 मुकाबले खेली है और दोनों में जीत हासिल कर चुकी है। वह अंकतालिका में पहले स्थान पर है। ग्रुप सी में अफगानिस्तान ने शुरुआती दोनों मुकाबले अपने नाम कर लिए हैं, इसके साथ ही वह अंकतालिका में पहले स्थान पर है। वहीं, वेस्टइंडीज ने भी अपने एकमात्र खेले गए मैच को अपने नाम कर लिया है और वह अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। ये दोनों टीमें भी सुपर-8 के लिए मजबूत दावेदारी पेश कर रही है।
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: रोहित शर्मा ने चोट पर दिया बड़ा बयान, नासाउ की पिच पर क्यूरेटर हुए ‘कंफ्यूज’
ये 6 टीमें हैं रेस में सबसे आगे
इसके अलावा साउथ अफ्रीका भी शुरुआती दोनों मुकाबले अपने नाम कर चुका है। ग्रुप डी से अफ्रीका का भी सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करना पक्का माना जा रहा है। ऐसे में जो 6 टीमें सुपर-8 के लिए मजबूत दावेदारी पेश कर रही है, उनमें भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका है। 2 टीमों के लिए अभी भी जगह खाली है। अब देखने वाली बात होगी कि इन 2 पोजीशन के लिए कौन सी 2 टीमें दावेदारी पेश करती है।
संबंधित खबरें
LIVE: सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, क्या बारिश बनेगी विलेन?
11 mins agoसुरेश रैना ने धोनी-युवराज से कर दी युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की तुलना
35 mins agoकब और कहां फ्री में देखें भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा मुकाबला?
2 hrs agoवेलिंगटन में NZ का बहुत ही खराब रहा है रिकॉर्ड, टीम IND के पास है बड़ा मौका
3 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
12 hrs ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
12 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
13 hrs agoअर्शदीप सिंह के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 2 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास
13 hrs agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
13 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines