T20 World Cup 2024 AUS vs BAN: टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 में आज ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। बांग्लादेश के खिलाफ पैट कमिंस ने विकेटों की हैट्रिक ली। इसके साथ ही टी20 विश्व कप में कमिंस हैट्रिक लेने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन गए हैं। कमिंस ने 2 लगातार विकेट अपने एक ओवर में चटकाए, जबकि तीसरा विकेट अपने अगले ओवर की पहली गेंद पर चटकाया।
कमिंस से पहले ब्रेट ली कर चुके हैं ये कारनामा
टी20 विश्व कप में पैट कमिंस से पहले हैट्रिक लेने का कारनामा पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली कर चुके हैं। विश्व कप 2007 में ब्रेट ली ने बांग्लादेश के खिलाफ ही हैट्रिक ली थी। जिसके बाद अब कमिंस ने भी बांग्लादेश के खिलाफ ही ये कारनामा करके दिखाया है। इस मैच में कमिंस ने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।
ये भी पढ़ें:- एक ही गेंद पर नो-बॉल, हिट-विकेट और रन-आउट, फिर भी बल्लेबाज निकला नॉटआउट; देखें Video
बांग्लादेश ने बनाए 140 रन
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 140 रन बनाए हैं। बांग्लादेश की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने सबसे ज्यादा 41 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान शांतो ने 5 चौके और एक छक्का लगाया। इसके अलावा तौहीद हृदोय ने 40 रनों की पारी खेली। वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा एडम जैम्पा ने 2 विकेट चटकाए।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: हार्दिक पांड्या ने लगाए दो गगनचुंबी छक्के, एक लगा शीशे पर तो दूसरा गिरा मैदान के बाहर, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: टीम इंडिया ने हिलाई सुपर-8 की पॉइंट्स टेबल, अफगानिस्तान को लगा बड़ा झटका
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
4 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
37 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines