T20 World Cup 2024 AUS vs BAN: टी20 विश्व कप में आज ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच सुपर-8 का मुकाबला खेला गया। बारिश से प्रभावित इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने डीएलएस मैथड से 28 रन से जीत लिया। इस मैच के बाद ग्रुप-1 में भी हलचल देखने को मिली है। ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद ग्रुप-1 की इन दो टीमों पर बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है।
बांग्लादेश और अफगानिस्तान की बढ़ी टेंशन
सुपर-8 में बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया का ये पहला मैच था। बांग्लादेश को अपने पहले ही सुपर-8 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। सुपर-8 में सभी टीमों को 3-3 मैच खेलने हैं, जिसमें से सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए किसी भी टीम को 2 मैच जीतने जरूरी है। ग्रुप-1 में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें अपना-अपना पहला मैच जीत चुकी है। जिसके बाद प्वाइंट्स टेबल में टीम इंडिया पहले और ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।
ये भी पढ़ें:- AUS vs BAN: पैट कमिंस ने हैट्रिक लेकर रचा इतिहास, विश्व कप में ये कारनामा करने वाले बने दूसरे ऑस्ट्रेलियन
वहीं बांग्लादेश तीसरे और अफगानिस्तान चौथे नंबर पर मौजूद है। इन दोनों टीमों पर अब सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। जहां बांग्लादेश का अगल मैच टीम इंडिया के साथ होगा तो वहीं अफगानिस्तान अपना दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया के साथ खेलने वाली है। ऐसे में इन दोनों टीमों के लिए जीत उतनी आसान नहीं होगी।
ऑस्ट्रेलिया ने 28 रन से जीता मैच
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 140 रन बनाए थे। बांग्लादेश की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने सबसे ज्यादा 41 रनों की पारी खेली थी। वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए थे।
इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 11.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 100 रन बना लिए थे। तभी मैच में बारिश आई और डीएलएस मैथड से ऑस्ट्रेलिया को विजेता घोषित कर दिया गया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए डेविड वॉर्नर ने सबसे ज्यादा 53 रनों की नाबाद पारी खेली।
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: BCCI ने शेयर किया ड्रेसिंग रूम का खास वीडियो, ये खिलाड़ी बना बेस्ट फील्डर
ये भी पढ़ें:- एक ही गेंद पर नो-बॉल, हिट-विकेट और रन-आउट, फिर भी बल्लेबाज निकला नॉटआउट; देखें Video
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
20 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines