T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त दी है। ये इस टूर्नामेंट का अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर माना जा रहा है। इससे पहले मेजबान USA ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराकर धूल चटाई थी। ऑस्ट्रेलियाई टीम को अफगानिस्तान से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। टीम की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों ही बुरी रही है। इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की सेमीफाइनल में जाने की राहें भी मुश्किल हो गईं हैं। आइए जानते हैं कि वह कौन से 3 कारण हैं, जिससे ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा है।
खराब फील्डिंग सबसे बड़ा कारण
ऑस्ट्रेलिया की टीम अपनी दमदार फील्डिंग के लिए जानी जाती है। लेकिन इस मैच में टीम की खराब फील्डिंग ही उसकी हार की सबसे बड़ी वजह बनी। अफगानिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की फील्डिंग बेहद साधारण रही। पूरे मैच में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने 5 आसान कैच टपकाए। इसमें इब्राहिम जादरान का कैच भी शामिल है। इब्राहिम जादरान ने 51 रन की पारी खेली। टीम की हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि अफगानिस्तान ने 20 रन ज्यादा बनाए, अगर ये रन नहीं बनते तो हम मैच जीत लेते। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने कैच पकड़े होते तो अफगानिस्तान की टीम का स्कोर भी कम ही होता।
ये भी पढ़ें:- Video: ऑस्ट्रेलिया मैच से पहले जान लें सेमीफाइनल में किससे भिड़ेगी टीम इंडिया?
बल्लेबाजों ने दिया धोखा
ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान ने 149 रन का लक्ष्य दिया था। माना जा रहा था कि ऑस्ट्रेलिया इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेगी। लेकिन पारी की शुरुआत करने आए ट्रेविस हेड पहली ही गेंद पर अपनी विकेट गंवा बैठे। 5.1 ओवर में ऑस्ट्रेलिया के 3 खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके थे। हालांकि इस वक्त तक टीम का स्कोर महज 32 रन ही था। इसके बाद विकेटों की पतझड़ लगी रही और लगातार ऑस्ट्रेलिया अपने विकेट गंवाती रही। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ग्लेन मैक्सवेल ने 59, मिचेल मार्श ने 12 और मार्कस स्टोनिस ने 11 रन बनाए। इसके अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाईं का आंकड़ा नहीं छू सका। ऑस्ट्रेलिया ने अपने अंतिम 5 विकेट महज 42 रन के भीतर गंवा दिए।
ये भी पढ़ें:- AUS vs AFG: मोहम्मद नबी ने T20 में रचा इतिहास, विराट-धोनी से हैं आगे
गेंदबाजों ने किया निराश
बल्लेबाजी और फील्डिंग के अलावा ऑस्ट्रेलियाई टीम के गेंदबाजों ने भी निराशाजनक प्रदर्शन किया। अफगानिस्तान के ओपनर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने 118 रन की साझेदारी की। ऑस्ट्रेलिया को पहला विकेट हासिल करने के लिए 15.5 ओवर का इंतजार करना पड़ा। अगर अफगानिस्तान के विकेट जल्दी हासिल कर पाने में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज सफल होते तो स्कोर भी कम हो सकता था। हालांकि पहले विकेट के बाद अफगानिस्तान की टीम ने 5 और विकेट जल्दी गंवा दिए। इस दौरान पैट कमिंस ने हैट्रिक विकेट भी चटकाई।
ये भी पढ़ें:- AUS vs AFG: पैट कमिंस ने रच दिया इतिहास, लगातार दूसरे मैच में किया ये कारनामा
संबंधित खबरें
Ranji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
33 mins agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
43 mins agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
54 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
1 hr agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
2 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
3 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines