AUS vs AFG: मोहम्मद नबी ने T20 में रचा इतिहास, विराट-धोनी से हैं आगे

T20 World Cup 2024 AUS vs AFG: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सुपर-8 के मुकाबले में मैदान पर पैर रखते ही मोहम्मद नबी ने एक खास उपलब्धि को अपने नाम कर लिया है। टी20 में ऐसा करने वाले नबी अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

AUS vs AFG Mohammad Nabi

AUS vs AFG Mohammad Nabi

T20 World Cup 2024 AUS vs AFG: टी20 विश्व कप में आज ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच सुपर-8 का मुकाबला खेला जा रहा है। जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वो सेमीफाइनल की तरफ मजबूत कदम बढाएगी। वहीं इस मैच में अफगानिस्तान टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी मोहम्मद नबी के नाम एक खास उपलब्धि दर्ज हो गई है। ऐसा करने वाले मोहम्मद नबी अब अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

विज्ञापन

400 टी20 मैच खेलने वाले पहले अफगानिस्तानी खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया के सुपर-8 मुकाबले में जैसे ही अफगानिस्तान की टीम खेलने उतरी वैसे मोहम्मद नबी के नाम एक खास उपलब्धि दर्ज हो गई। नबी अब अफगानिस्तान के लिए 400 टी20 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में नबी ने टीम इंडिया के दो पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली ने अभी तक 396 टी20 मैच खेले हैं। जबकि एमएस धोनी ने अपने करियर में 391 टी20 मैच खेले थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

अफगानिस्तान ने बनाए 148 रन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 148 रन बनाए थे। अफगानिस्तान की सलामी जोड़ी ने इस मैच में एक बार फिर कमाल का प्रदर्शन किया। सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 100 से ज्यादा रन जोड़े। अफगानिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए गुरबाज ने सबसे ज्यादा 60 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान गुरबाज ने 4 चौके और 4 छक्के लगाए थे। इसके अलावा इब्राहिम जादरान ने 51 रनों की पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ