T20 World Cup 2024 AUS vs AFG: टी20 विश्व कप में आज ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया बड़े उलटफेर का शिकार हो गई है। अफगानिस्तान के खतरनाक गेंदबाजी क्रम के सामने कंगारू बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं पाए। वहीं इस मैच को अफगानिस्तान ने जीतकर सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। वहीं अब ऑस्ट्रेलिया पर बाहर होने का खतरा भी मंडराने लगा है।
अफगानिस्तान ने 21 रन से जीता मैच
इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 148 रन बनाए थे। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 19.2 ओवर में 127 रनों पर ही ढेर हो गई थी। अफगानिस्तान की खतरनाक गेंदबाजी के सामने कंगारू टीम पूरे ओवर खेले बिना ही ढेर हो गई। विश्व कप में अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को पहली बार हराकर इतिहास रच दिया है। मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए ग्लेन मैक्सेवल ने 41 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली। एक समय लग रहा था मैक्सवेल इस बार फिर से वनडे विश्व कप 2023 वाली कहानी दोहराएंगे लेकिन ऐसा हो न सका।
ये भी पढ़ें:- AUS vs AFG: पैट कमिंस ने रच दिया इतिहास, लगातार दूसरे मैच में किया ये कारनामा
गुलबदीन ने की शानदार गेंदबाजी
इस मैच में अफगानिस्तान की तरफ से गुलबदीन ने काफी खतरनाक गेंदबाजी का नजारा पेश किया। गुलबदीन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे। इस मैच में गुलबदीन ने 4 ओवर में महज 20 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए गुलबदीन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
बाहर हो सकती है ऑस्ट्रेलिया
अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर कंगारू टीम की टेंशन को और ज्यादा बढ़ा दिया है। ऑस्ट्रेलिया का अगला मैच अब टीम इंडिया के साथ है। अगर टीम इंडिया अगले मैच में ऑस्ट्रेलिया को हरा देती है और अफगानिस्तान की टीम बांग्लादेश को हरा देती है तो कंगारू टीम विश्व कप से बाहर हो जाएगी।
ये भी पढ़ें:- AUS vs AFG: मोहम्मद नबी ने T20 में रचा इतिहास, विराट-धोनी से हैं आगे
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
8 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
8 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
42 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines