T20 World Cup 2024 AUS vs AFG: टी20 विश्व कप में सुपर-8 के मैच में अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। ये पहली बार है जब इंटरनेशनल क्रिकेट में अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया जैसी विश्व चैंपियन और सबसे मजबूत टीम को हराया हो। अफगानिस्तान के लिए भी ये मैच जीतना बेहद जरूरी था। इस मैच को जीतन के साथ ही अफगानिस्तान ने भी अपने लिए सेमीफाइनल के दरवाजे खुले रखे हैं। वहीं अफगानिस्तान से हारने के बाद अब सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलिया का काफी मजाक बन रहा है। सोशल मीडिया पर मीम्स की बरसात हो रही है।
सोशल मीडिया पर छाए कई वीडियो
ऑस्ट्रेलियाई फैंस को यकीन नहीं हो रहा है कि उनकी टीम अफगानिस्तान से जैसी अपने से कमजोर टीम से हार जाएगी। वहीं दूसरी तरफ से अफगानिस्तान की जीत से सोशल मीडिया पर अलग ही माहौल है। अफगानिस्तान की जीत से दुनियाभर के करोड़ों फैंस खुश दिख रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- AUS vs AFG: ऑस्ट्रेलिया की हार का ये रहा टर्निंग प्वाइंट, अफगानिस्तान की जीत में चमके ये 4 धुरंधर
अफगानिस्तान ने 21 रन से जीता मैच
इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 148 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 149 रनों का लक्ष्य रखा था। शुरुआत में लग रहा था कि कंगारू टीम इस मैच को आसानी से जीत लेगी लेकिन अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने कंगारू टीम के लिए इस लक्ष्य को काफी मुश्किल बना दिया। जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 19.2 ओवर में 127 रनों पर ढेर हो गई थी। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ग्लेन मैक्सवेल ने जरूर 59 रनों की धमाकेदार पारी खेली लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
अफगानिस्तान की तरफ से मैच में कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली। इस मैच में कप्तान राशिद खान ने गेंदबाजों ने गेंदबाजी करवाई। जिसमें गुलबदीन ने सबसे कमाल की गेंदबाजी की। गुलबदीन ने 4 ओवर में महज 20 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा नवीन-उल-हक ने भी कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। नवीन ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
ये भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया की हार ने उलझाया सेमीफाइनल का समीकरण, भारत की राह हुई आसान
ये भी पढ़ें:- AUS vs AFG: विश्व कप में बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान से हार के बाद बाहर होने की कगार पर ऑस्ट्रेलिया
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
13 mins agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
55 mins agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
1 hr agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
2 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
3 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
4 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines