Arshdeep Singh Press Conference: टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने लगातार 3 जीत दर्ज कर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भारतीय टीम ने आयरलैंड, पाकिस्तान और यूएसए के खिलाफ मुकाबले जीते हैं। हालांकि रोहित शर्मा और विराट कोहली की फॉर्म टीम इंडिया की चिंता बनी हुई है। विराट दूसरे स्थान पर फ्लॉप साबित हो रहे हैं। उन्हें तीसरे नंबर पर उतारने की मांग लगातार हो रही है। इस बीच अर्शदीप सिंह के एक बयान से संकेत मिला है कि टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर में एक और बदलाव देखने को मिल सकता है।
विराट-रोहित हैरान
दरअसल, यूएसए के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी का जलवा देखने को मिला था। अर्शदीप ने 4 ओवर में महज 9 रन देकर 4 विकेट चटकाए। अर्शदीप न केवल गेंदबाजी बल्कि बल्लेबाजी में भी कमाल करते नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अर्शदीप जसप्रीत बुमराह से पहले बल्लेबाजी के लिए आए और 13 गेंदों में 1 चौका जड़कर 9 रन ठोक डाले। अर्शदीप इतने ज्यादा कॉन्फिडेंस में थे कि विकेटों को छोड़कर बल्लेबाजी करने लगे। उन्हें बेखौफ बल्लेबाजी करते देख विराट कोहली और रोहित शर्मा भी हैरान रह गए। अक्सर 11वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आने वाले अर्शदीप आगे भी नौवें नंबर पर ही खेलते नजर आ सकते हैं।
रोहित शर्मा से पूछकर उतरा था
अर्शदीप सिंह ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- जस्सी भाई मुझसे पहले बल्लेबाजी के लिए जाने वाले थे, लेकिन मैंने कप्तान रोहित शर्मा से इसके बारे में पूछा। मैं उनसे पूछकर ही नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए गया था। वे इससे थोड़े हैरान हुए, लेकिन मैंने उनसे कह दिया कि आप भले ही कुछ भी कहें, मैं पहले बल्लेबाजी के लिए उतरूंगा। मैंने उनसे कह दिया है कि अब मैं नौवें नंबर पर ही बल्लेबाजी के लिए जाऊंगा। मैं पिछले मैच में काफी तेज गेंदों का सामना कर चुका हूं।
विक्रम राठौर से सीख रहे बल्लेबाजी के गुर
अर्शदीप ने आगे कहा कि अब यही प्लान हैं। अर्शदीप ने आगे अपनी बल्लेबाजी के लिए कॉन्फिडेंस दिखाया। उन्होंने कहा कि चाहे गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी या फिर फील्डिंग, आप हमेशा बेहतर होने की कोशिश करते रहते हैं। अर्शदीप ने ये भी खुलासा किया कि वह बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर से इसके गुर सीख रहे हैं। अर्शदीप का कहना है कि आपको बस सीखते रहना है। पता नहीं कब टीम को आपसे रनों की जरूरत पड़ जाए। आपको बता दें कि टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ महज 6 रनों से जीत दर्ज की थी। ऐसे में अर्शदीप के इन रनों का टीम इंडिया की जीत में बड़ा प्रभाव पड़ा।
ये भी पढ़ें: सुपर-8 में इस दिग्गज टीम से होगा भारत का मुकाबला, 2 बार भारतीय टीम को मिली है शिकस्त
ये भी पढ़ें: सुपर-8 में इस दिग्गज टीम से होगा भारत का मुकाबला, 2 बार भारतीय टीम को मिली है शिकस्त
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: हारकर भी बाहर नहीं हुई न्यूजीलैंड, सुपर-8 में इस तरह करेगी क्वालीफाई
संबंधित खबरें
IPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
49 mins agoअभिषेक ने ईशान से छीना T20I का ताज, मार्को यानसेन ने टेस्ट में रचा इतिहास
1 hr agoWPL ऑक्शन में किसका पलड़ा भारी? जानें किस टीम की जेब में कितना है दम
1 hr agoICC ने हारिस रऊफ को सुनाई कड़ी सजा, इंग्लैंड के खिलाड़ी से बहस पड़ी भारी
1 hr agoकब, कहां और कैसे LIVE देखें भारत-जिम्बाब्वे के बीच तीसरा ODI? जानें तरीका
2 hrs agoचौथे T20I से बाहर हो जाएंगे सैमसन? सूर्यवंशी को लेकर अय्यर लेंगे बड़ा फैसला
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND-NZ के बीच चौथा T20I मैच? नोट कर लें शेड्यूल
3 hrs agoतीन बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
3 hrs agoWBBL में खेलेंगी यास्तिका भाटिया, ब्रिस्बेन हीट की जर्सी में आएंगी नजर
4 hrs agoतीसरे T20I में जीत के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 4 बदलाव
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines