Dwayne Bravo Afghanistan: टी 20 विश्व कप 2024 का काउंट डाउन शुरू हो गया है। अगले महीने की शुरुआत के साथ ही ICC के इस मेगा इवेंट का श्रीगणेश होगा। टूर्नामेंट में 20 टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। 19 क्रिकेट बोर्ड ने अब तक अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। जल्द ही पाकिस्तान टीम की भी घोषणा होगी। इस बार विश्व कप अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले अफगानिस्तान टीम ने बड़ा कदम उठाया है।
ड्वेन ब्रावो को सौंपी अहम जिम्मेदारी
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने वेस्टइंडीज के पूर्व महान खिलाड़ी और टी20 विश्व कप विजेता ड्वेन ब्रावो को टी20 विश्व कप 2024 के लिए अफगानिस्तान की राष्ट्रीय टीम के गेंदबाजी सलाहकार के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है। ब्रावो जल्द ही टीम के साथ जुड़ेंगे। ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने अपने करियर में 295 इंटरनेशनल मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 6423 रन बनाए और 363 विकेट लिए।
टी20 क्रिकेट में किए सर्वाधिक शिकार
ड्वेन ब्रावो टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 573 मैच की 539 पारियों में 625 शिकार किए हैं। इस दौरान उनकी औसत 24.29 की और इकॉनमी 8.24 की रही है। उन्होंने टी20 की 438 पारियों में 6957 रन भी बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 20 फिफ्टी लगाईं। टी20 क्रिकेट में उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 70 रन है। ब्रावो IPL 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच भी थे।
ग्रुप A: कनाडा, भारत, आयरलैंड, पाकिस्तान, यूएसए
ग्रुप B: ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, नामीबिया, ओमान, स्कॉटलैंड
ग्रुप C: अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, युगांडा, वेस्टइंडीज
ग्रुप D: बांग्लादेश, नेपाल, नीदरलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका
ये भी पढ़ें: IPL 2024: एलिमिनेटर मैच में बदल सकती है RCB की टीम, स्टार खिलाड़ी को बाहर कर सकते हैं फाफ
ये भी पढ़ें: IPL में कैसा रहा WC में चुने गए 15 खिलाड़ियों का प्रदर्शन, ये 9 प्लेयर्स हुए पास… जबकि 6 खिलाड़ी हुए फेल
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
7 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
29 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
40 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
44 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines