T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज का दिन ऐतिहासिक उलटफेर के नाम दर्ज हो गया। इस फॉर्मेट की चैंपियन रही ऑस्ट्रेलियाई टीम को अफगानिस्तान ने मात दे दी। ऑस्ट्रेलिया की टीम पूरे मैच में संघर्ष करती हुई नजर आई। मैच में पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को विकेट के लिए तरसाया। उसके बाद अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने अपनी करिश्माई गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया को चारों खाने चित कर दिया। मैच में अफगानिस्तान ने 21 रन से जीत हासिल करके सेमीफाइनल की दौड़ मुश्किल कर दी है। अब समीकरण पूरी तरह से उलझ गए हैं। ग्रुप से कौन सी टीम सेमीफाइनल में कैसे एंट्री कर सकती है? आइए समीकरण समझते हैं।
भारत की आसान हुई राह
ऑस्ट्रेलिया की हार से भारत की राह आसान हो गई है। भारत ने अब तक 2 मैच खेले हैं और दोनों मैच में जीत हासिल की है। भारत का नेट रन रेट भी +2.425 का है। टीम का अगला मैच ऑस्ट्रेलिया से होगा। इस मैच में भारत मैच जीतता है तो वह सेमीफाइनल में अजेय रहकर एंट्री करेगा। लेकिन अगर भारत ये मैच हार जाता है तो भी भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना इतना मुश्किल नहीं होगा। बशर्ते ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत बड़े अंतर से मैच न हारे। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच ये मैच 24 जून को होगा।
ये भी पढ़ें:- Video: ऑस्ट्रेलिया मैच से पहले जान लें सेमीफाइनल में किससे भिड़ेगी टीम इंडिया?
ऑस्ट्रेलिया की बढ़ी मुश्किल
अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर इस वर्ल्ड कप में अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर किया है। इस मैच में मिली हार से ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। ऑस्ट्रेलिया मौजूदा समय में 2 मैच में 2 अंक के साथ ग्रुप में दूसरे स्थान पर काबिज है। अफगानिस्तान से हारकर उसका नेट रन रेट भी खराब हो गया है। ऑस्ट्रेलिया का मौजूदा नेट रन रेट +0.223 है। ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इंडिया के खिलाफ मैच हर हाल में जीतना होगा। अगर ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत से अगला मैच जीत लेती है और अफगानिस्तान अपना अगला मैच बांग्लादेश को हरा देती है तो फिर भारत, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान तीनों ही टीम के 4-4 अंक होंगे। ऐसे में नेट रन रेट से टीमों को सेमीफाइनल में एंट्री मिलेगी। वहीं, अगर भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया मैच हार गया और अफगानिस्तान भी अपना अगला मैच हार गया तो भारत व ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।
अफगानिस्तान का बढ़ा हौसला
भारत के खिलाफ मिली करारी हार के बाद अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को रौंद दिया है। इस मैच में मिली जीत के साथ अफगानिस्तान के हौसले बढ़ गए हैं। टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अगले मैच में बांग्लादेश से हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अफगानिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ अच्छे अंतर से जीत हासिल करनी होगी। अफगानिस्तान अगर बांग्लादेश से अगला मैच जीत लेता है और भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को हरा देती है तो अफगानिस्तान सेमीफाइनल में भारत के साथ पहुंच जाएगा। वहीं, अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया दोनों अपने मैच जीत लेते हैं तो नेट रन रेट से सेमीफाइनल की टीम डिसाइड होगी।
ये भी पढ़ें:- AUS vs AFG: पैट कमिंस ने रच दिया इतिहास, लगातार दूसरे मैच में किया ये कारनामा
बांग्लादेश की बची एकमात्र उम्मीद
इस ग्रुप में सबसे आखिरी पायदान पर काबिज बांग्लादेश भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। इसके लिए बांग्लादेश को अफगानिस्तान को बहुत बड़े अंतर से हराना होगा। साथ ही बांग्लादेश चाहेगी कि भारत भी ऑस्ट्रेलिया को बहुत बड़े अंतर से हराए।
ये भी पढ़ें:- AUS vs AFG: मोहम्मद नबी ने T20 में रचा इतिहास, विराट-धोनी से हैं आगे
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
4 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
4 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
38 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
59 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines