T20 World Cup 2024 AFG vs BAN: विश्व कप में आज अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला खेला जा रहा है। ये मैच तीन टीमों की किस्मत तय करने वाला है कि कौनसी टीम आगे सेमीफाइनल में जाएगी। इस मैच के दौरान अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें राशिद बल्लेबाजी के दौरान अपनी ही टीम के खिलाड़ी पर गुस्सा करते दिखें।
राशिद ने गुस्से में फेंका बल्ला
दरअसल जब अफगानिस्तान की टीम बल्लेबाजी कर रही थी तब क्रीज पर कप्तान राशिद खान भी मौजूद थे। इस दौरान एक गेंद पर राशिद ने अपने पार्टनर करीम जनत से दो रन लेने की मांग की। राशिद आधी पिच पर जा चुके थे लेकिन करीम ने दूसरे रन के लिए मना कर दिया। जिसके बाद राशिद को काफी तेज गुस्सा आया और उन्होंने वहीं करीम के सामने गुस्से में बल्ला फेंक दिया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
अफगानिस्तान ने बनाए 115 रन
इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में महज 115 रन ही बना सकी। अफगानिस्तान की तरफ से सलामी बल्लेबाजी गुरबाज ने 55 गेंदों पर 43 रन बनाए।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: बांग्लादेश की जीत भी ऑस्ट्रेलिया को कर सकती है बाहर, ऐसा बन रहा समीकरण
इसके अलावा कप्तान राशिद खान ने नाबाद 19 रनों की पारी खेली। राशिद ने अपनी पारी में 3 शानदार छक्के लगाए। इसके अलावा बांग्लादेश की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रिशद ने 3 विकेट चटकाए। तस्कीन और मुस्तफिजुर ने भी 1-1 विकेट हासिल किया था। खबर लिखे जाने तक बांग्लादेश की टीम 4.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 36 रन बना चुकी थी।
ये भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया को रोहित शर्मा ने चटाई धूल तो क्या बोल गया ये दिग्गज पाकिस्तानी खिलाड़ी?
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: सेमीफाइनल को लेकर रोहित के इरादे साफ, अब इंग्लैंड की खैर नहीं
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
27 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
48 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines