T20 WC 2024: मैच के बीच भड़क गए राशिद खान, अपने ही खिलाड़ी की तरफ गुस्से में फेंका बल्ला; Video Viral

T20 World Cup 2024 AFG vs BAN: अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान राशिद खान का अपनी ही टीम के खिलाड़ी पर गुस्सा करने का वीडियो सामने आया है। जिसमें राशिद गुस्से में अपने साथी खिलाड़ी की तरफ बल्ला फेंकते हुए दिखाई दिए।

T20 World Cup 2024 AFG vs BAN

T20 World Cup 2024 AFG vs BAN

T20 World Cup 2024 AFG vs BAN: विश्व कप में आज अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला खेला जा रहा है। ये मैच तीन टीमों की किस्मत तय करने वाला है कि कौनसी टीम आगे सेमीफाइनल में जाएगी। इस मैच के दौरान अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें राशिद बल्लेबाजी के दौरान अपनी ही टीम के खिलाड़ी पर गुस्सा करते दिखें।

विज्ञापन

राशिद ने गुस्से में फेंका बल्ला

दरअसल जब अफगानिस्तान की टीम बल्लेबाजी कर रही थी तब क्रीज पर कप्तान राशिद खान भी मौजूद थे। इस दौरान एक गेंद पर राशिद ने अपने पार्टनर करीम जनत से दो रन लेने की मांग की। राशिद आधी पिच पर जा चुके थे लेकिन  करीम ने दूसरे रन के लिए मना कर दिया। जिसके बाद राशिद को काफी तेज गुस्सा आया और उन्होंने वहीं करीम के सामने गुस्से में बल्ला फेंक दिया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

अफगानिस्तान ने बनाए 115 रन

इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में महज 115 रन ही बना सकी। अफगानिस्तान की तरफ से सलामी बल्लेबाजी गुरबाज ने 55 गेंदों पर 43 रन बनाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

इसके अलावा कप्तान राशिद खान ने नाबाद 19 रनों की पारी खेली। राशिद ने अपनी पारी में 3 शानदार छक्के लगाए। इसके अलावा बांग्लादेश की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रिशद ने 3 विकेट चटकाए। तस्कीन और मुस्तफिजुर ने भी 1-1 विकेट हासिल किया था। खबर लिखे जाने तक बांग्लादेश की टीम 4.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 36 रन बना चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ