T20 World Cup 2024 में आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। टूर्नामेंट में आज अफगानिस्तान-बांग्लादेश के बीच मैच खेला जा रहा है। ये मैच अफगानिस्तान और बांग्लादेश के लिए तो महत्वपूर्ण है ही, साथ में इस मैच पर ऑस्ट्रेलिया की भी निगाहें टिकी हुई हैं। इस मैच की जीत-हार इन तीनों ही टीमों की किस्मत को तय करेंगी। इसी मैच से टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम का फैसला होगा। फिलहाल ये मैच अभी खेला जा रहा है, लेकिन उससे पहले मैदान पर एक घटना हुई है जिसे ICC ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया है। इस वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।
कौन सी हुई घटना
दरअसल ICC ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि मैदान पर एक बिच्छू आ गया है। जिसे ग्राउंडमैन बोतल की मदद से बाउंड्री से बाहर कर रहा है। ICC की ओर से साझा किया गया ये वीडियो मैच के दौरान का है या उससे पहले का है? इसकी पुष्टी तो नहीं हो पा रही है लेकिन मैदान की आउटफील्ड हल्की गीली है, यानी मैच से कुछ देर पहले या मैच के शुरू हो जाने के बीच की घटना है।
लोग दे रहे प्रतिक्रिया
अब इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया भी देखने को मिल रही है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा है कि “वह इंपैक्ट प्लेयर है”। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि “भाई वह मैदान के मौसम की रिपोर्ट लेने आया था”। एक यूजर ने लिखा कि “इस बिच्छू को बिना वीजा के ही बॉर्डर पार करा दिया”। इसी तरह के कई फनी कमेंट लोग करते हुए नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें;- T20 WC 2024: सेमीफाइनल में 3 टीमें कन्फर्म, 1 जगह के लिए 3 में छिड़ी जंग
ये भी पढ़ें;- T20 WC 2024: AUS, BAN, AFG तीनों ही इस तरह कर सकते हैं सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई, समझें समीकरण
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
22 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
44 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines