T20 World Cup 2024 में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को रोमांचक मुकाबले में धूल चटाकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अफगानिस्तान की इस शानदार जीत के बाद सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं का दौर चल पड़ा है। सोशल मीडिया पर अफगानिस्तान के खिलाड़ियों को खूब बधाई मिल रही है और उनके खेल की खूब सराहना की जा रही है। लेकिन इन सबके बीच एक नाम जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा है वह है अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान का। राशिद खान ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन करके टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई है। वहीं, उन्होंने इस मैच में व्यक्तिगत उपलब्धियां भी हासिल की हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। आइए जानते हैं राशिद खान ने कौन सी उपलब्धि बटोरी है।
कैसा रहा मैच में प्रदर्शन
राशिद खान ने अफगानिस्तान के लिए इस महत्वपूर्ण मैच में दमदार प्रदर्शन किया। राशिद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 गेंद पर नाबाद 19 रन बनाए और टीम का स्कोर 100 से पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद गेंदबाजी में राशिद ने अपने 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट लेकर अफगानिस्तान की जीत की नींव रखी। राशिद खान का ये हरफनमौला प्रदर्शन अफगानिस्तान की जीत का सबसे बड़ा कारण बना।
ये भी पढ़ें:- AFG vs BAN: सेमीफाइनल की 4 टीम पक्की, 4 का सूपड़ा हुआ साफ; विश्व चैंपियन भी बाहर
राशिद ने बनाया ये कीर्तिमान
राशिद खान ने इस मैच में 4 विकेट हासिल किए हैं। वह दुनिया के पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक 9 बार 4 विकेट हासिल किए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड बांग्लादेश के गेंदबाज शाकिब अल हसन के नाम दर्ज था। शाकिब अल हसन ने 8 टी20 मैचों में 4-4 विकेट लिए थे। वहीं, इस सूची में तीसरे स्थान पर युगांडा के गेंदबाज हेनरी सेनयोंडो हैं। हेनरी ने 7 बार 4 विकेट हासिल किए हैं।
ये भी पढ़ें:- AFG vs BAN: गुलबदीन की चोट या नौटंकी, क्या मैच जीतने के लिए अफगानिस्तान ने की बेईमानी?
राशिद खान ने तीसरी बार किया ये कारनामा
अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान के साथ गेंदबाज नवीनुल हक ने भी इस मैच में 4 विकेट लिए हैं। दोनों गेंदबाजों ने मिलकर बांग्लादेश के 8 बल्लेबाजों का विकेट हासिल किया है। इससे पहले भी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में राशिद खान 2 बार ऐसा कर चुके हैं। 2021 के वर्ल्ड कप में राशिद खान और मुजीब रहमान ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 4-4 विकेट लिए थे। वहीं, राशिद खान और फजलहक फारूकी ने इसी वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 4-4 विकेट लिए थे। ऐसा 2007 के वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के उमर गुल व शाहिद आफरीदी ने भी किया था। इन दोनों गेंदबाजों ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 4-4 विकेट हासिल किए थे।
ये भी पढ़ें:- T20 विश्व कप का सबसे बड़ा उलटफेर, सेमीफाइनल में पहुंची अफगानिस्तान, AUS हुई बाहर
बस 4 कदम दूर…
T20 World Cup के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट बांग्लादेश के गेंदबाज शाकिब अल हसन ने लिए हैं। शाकिब अल हसन ने 43 मैच में 50 विकेट लिए हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी हैं। आफरीदी ने 34 मैच में 39 विकेट हासिल किए हैं। वहीं, श्रीलंका के लसिथ मलिंगा 31 मैच में 38 विकेट के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। इस सूची में चौथे स्थान पर राशिद खान पहुंच गए हैं। राशिद खान ने 22 मैच में 37 विकेट हासिल कर लिए हैं। सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अगर वह 3 विकेट ले लेते हैं तो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले वह दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।
ये भी पढ़ें:- AFG vs BAN: गुलबदीन की चोट या नौटंकी, क्या मैच जीतने के लिए अफगानिस्तान ने की बेईमानी?
ये भी पढ़ें:- T20 विश्व कप का सबसे बड़ा उलटफेर, सेमीफाइनल में पहुंची अफगानिस्तान, AUS हुई बाहर
संबंधित खबरें
501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
3 mins agoसंजू सैमसन के 82 रन के बाद वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में वापसी मुश्किल
46 mins agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
1 hr ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
4 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
5 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
13 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines