T20 World Cup 2024 AFG vs BAN: टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच काफी रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस मैच पर करोड़ों फैंस की नजरें टिकी थी। आखिरी बॉल तक किसी को नहीं पता था मैच कौन जीतेगा। मैच में कभी बांग्लादेश आगे तो कभी अफगानिस्तान पीछे होती दिखी लेकिन अंत में राशिद खान की टीम ने बाजी मार ली। टी20 विश्व कप के इतिहास में अफगानिस्तान ने पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है। अफगानिस्तान की जीत के साथ अब विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया विश्व कप से बाहर हो गई है।
सेमीफाइनल में पहुंची ये 4 टीमें
बांग्लादेश को रोमांचक मैच में अफगानिस्तान को 8 रन से हरा दिया। इस मैच को जीतने के साथ ही अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। ग्रुप-1 से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली भारत के बाद अफगानिस्तान दूसरी टीम बन गई है। ग्रुप-2 से इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका तो वहीं ग्रुप-1 से भारत और अफगानिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
इन 4 टीमों का सफर हुआ खत्म
अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच सुपर-8 का आखिरी मैच खेला गया। इस एक मैच के बाद 2 टीमों का विश्व कप से सूपड़ा साफ हो गया। अफगानिस्तान की जीत से बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया विश्व कप से बाहर हो गई है। ग्रुप-1 से ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश, जबकि ग्रुप-2 से यूएसए और वेस्टइंडीज सेमीफाइनल की रेस बाहर हो चुकी है।
अफगानिस्तान ने 8 रन से जीता मैच
इस लो स्कोरिंग मैच को अफगानिस्तान ने अपने गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के दम पर जीत लिया। महज 115 रन बनाने के बावजूद अफगानिस्तान जीत गई। बांग्लादेश की टीम 17.5 ओवर में 105 रनों पर ही ढेर हो गई।