AFG Vs BAN: सेमीफाइनल में पहुंचकर इमोशनल हुए खिलाड़ी, नहीं रोक पाए आंसू; देखें मैच के खास पल

T20 World Cup 2024 AFG vs BAN: विश्व कप में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ अफगानिस्तान की सेमीफाइनल में एंट्री हो गई है। मैच जीतने के बाद अफगानिस्तान के खिलाड़ी काफी इमोशनल दिखें।

T20 World Cup 2024 AFG vs BAN

T20 World Cup 2024 AFG vs BAN

T20 World Cup 2024 AFG vs BAN: विश्व कप 2024 में आज अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच बेहद ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस उतार-चढ़ाव वाले मैच को अफगानिस्तान ने जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अफगानिस्तान की जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश की टीम विश्व कप से बाहर हो गई है। अफगानिस्तान ने टी20 विश्व कप के इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

विज्ञापन

ये जीत अफगानिस्तान के लिए बेहद खास है, इस जीत की गूंज क्रिकेट जगत में दूर-दूर तक पहुंची है। बांग्लादेश को हराने और सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद अफगानिस्तान के खिलाड़ी काफी इमोशनल भी दिखें, जिसके बाद खिलाड़ी अपने आंसू को रोक नहीं पाए। अब इस मैच के कुछ खास पालों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

गुरबाज हुए भावुक

इस मैच में गुरबाज ने अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाए थे। हालांकि गुरबाज पूरा मैच नहीं खेल सके थे। विकेटकीपिंग के दौरान गुरबाज चोटिल हो गए थे, जिसके चलते उनको मैदान से बाहर जाना पड़ा था। गुरबाज मैदान से बाहर जाने के बाद भी ड्रेसिंग रूम से अपनी टीम के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा रहे थे। वही मैच को जीतन के बाद गुरबाज अपने आंसू नहीं रोक पाए। गुरबाज की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

अफगानिस्तान ने 8 रन से जीता मैच

अफगानिस्तान इस मैच में बांग्लादेश के सामने जीतने के लिए 116 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 17.5 ओवर में 105 रनों पर ही ढेर हो गई थी। बांग्लादेश की तरफ से लिटन दास आखिर तक क्रीज पर डटे रहे लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। लिटन दास ने मैच में नाबाद 54 रनों की पारी खेली। अफगानिस्तान की तरफ से कप्तान राशिद खान और नवीन-उल-हक ने 4-4 विकेट अपने नाम किए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ