T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बहुत बड़ा उलटफेर किया है। इस हार के बाद टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की आगे की राह कठिन हो गई है। ऑस्ट्रेलिया का अगला मैच भारत से है, जहां उसके लिए करो या मरो के हालात बनते नजर आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पूरे मैच में शर्मनाक प्रदर्शन किया है। टीम के महज 3 बल्लेबाज ही दहाईं का आंकड़ा छू सके। इस मैच में मिली जीत के बाद अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने जहां अपनी रणनीति पर बात की। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने टीम की हार का क्या कारण बताया है। आइए जानते हैं।
जीत ऐतिहासिक, लेकिन यहां हुई चूक
अफगानिस्तान की जीत के बाद कप्तान राशिद खान ने इस जीत को ऐतिहासिक बताया। हालांकि वह अपने प्रदर्शन से निराश नजर आए। मैच के बाद कप्तान राशिद खान ने कहा कि “एक टीम और एक राष्ट्र के तौर पर ये जीत हमारी लिए बहुत बड़ी है। ये बेहद शानदार अहसास है। हम पिछले 2 सालों से ऐसा करने से चूक जा रहे थे। इस जीत से बेहद खुश हूं और मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है। हमारे लिए ये बेहद महत्वपूर्ण है कि हम उसी प्लेइंग-11 के साथ खेले, जो इस मैच के लिए जरूरी थी। हम विपक्षी टीम की गेंदबाजी पर स्टडी करने के बाद ही प्लेइंग-11 का चयन कर रहे हैं। इस पिच पर 140 रन के आसपास का स्कोर अच्छा माना जाता है। लेकिन हम इससे अच्छा प्रदर्शन कर सकते थे। हमने वैसा नहीं किया जैसा हमें करना चाहिए था।
ये भी पढ़ें:- Video: ऑस्ट्रेलिया मैच से पहले जान लें सेमीफाइनल में किससे भिड़ेगी टीम इंडिया?
हमारे ओपनिंग बल्लेबाजों ने हमें बेहतरीन शुरुआत दी। इसके बाद हमने एक अच्छा टोटल बनाया। हम शांत रहकर और आत्मविश्वास के साथ ही इस स्कोर को बचा सकते थे। हमने वैसा ही किया। ये हमारी टीम की खूबसूरती है। हमारे गेंदबाजों ने बेहतरीन काम किया। जिस तरह गुलबदीन ने गेंदबाजी की, उसमें उसके अनुभव की झलक दिखाई दी। नबी ने अच्छी शुरुआत दी और वॉर्नर का विकेट हासिल किया। ये गेंद देखने लायक थी। ये जीत हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मुझे यकीन है कि हमारे देश और दुनिया ने इस बेहतरीन खेल का लुत्फ उठाया होगा।
हम खराब खेले, लेकिन खेल अच्छा रहा
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने इस खेल की सराहना की। उन्होंने टीम की हार के कारण गिनाए। मिचेल मार्श ने कहा कि अफगानिस्तान ने शायद 20 रन ज्यादा बनाए। हम उन्हें 120 के आसपास रोक सकते थे। इस टूर्नामेंट में कई टीमों ने पहले गेंदबाजी ही की है। टॉस हारना-जीतना मायने नहीं रखता है। लेकिन हम ये मानते हैं कि हमने मैदान पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। इस विकेट पर खेलना बिल्कुल आसान नहीं था। लेकिन कुल मिलाकर खेल बहुत शानदार हुआ। हम मैच जरूर हार गए लेकिन आगे हमें बस जीत की जरूरत है। हमारी टीम मजबूत है। हमारी बेहतरीन टीम ऐसा कर सकती है। हमारी निगाह आगे के मैचों पर बनी हुई है।
ये भी पढ़ें:- AUS vs AFG: मोहम्मद नबी ने T20 में रचा इतिहास, विराट-धोनी से हैं आगे
ये भी पढ़ें:- AUS vs AFG: पैट कमिंस ने रच दिया इतिहास, लगातार दूसरे मैच में किया ये कारनामा
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में ईशान ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
23 mins agoपांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
1 hr agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
2 hrs ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को लगा छठा झटका, नमन धीर भी लौटे पवेलियन
2 hrs agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
3 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
4 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines