T20 World Cup 2024: श्रीलंका क्रिकेट टीम का वनडे विश्व कप 2023 में बेहद खराब प्रदर्शन रहा था। जिसके बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में कई बदलाव देखने को मिले थे वहीं टीम के कप्तान को भी बदला गया। अब श्रीलंका की टीम टी20 विश्व कप 2024 की तैयारियों में जुट गई है। वहीं इससे पहले श्रीलंका टीम को नया कोच मिला है। पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज को श्रीलंका क्रिकेट टीम में बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
टीम को मिला नया गेंदबाजी कोच
टी20 विश्व कप 2024 से पहले श्रीलंका टीम का तेज गेंदबाजी कोच पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर आकिब जावेद को चुना गया है। जिसके बाद आकिब जल्द ही श्रीलंका पहुंचकर टीम के साथ जुड़ेंगे। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की तरफ बयान जारी करके बताया गया कि आकिब जावेद कार्यकाल आईसीसी टी20 विश्व कप के समापन तक विस्तारित रहेगा।
एक बयान में, श्रीलंका क्रिकेट ने राष्ट्रीय टीम के तेज गेंदबाजी कोच के रूप में उनकी भूमिका पर जोर देते हुए श्रीलंका क्रिकेट पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद को राष्ट्रीय टीम का तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त करने की घोषणा करना चाहता है। उनका कार्यकाल आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के समापन तक विस्तारित रहेगा।
बता दें, आकिब जावेद पहले पाकिस्तान टीम के गेंदबाजी कोच के रूप में काम कर चुके हैं। फिलहाल जावेद पाकिस्तान सुपर लीग में लाहौर कलंदर्स टीम के मुख्य कोच हैं। उनकी कोचिंग में लाहौर कलंदर्स ने लगातार दो बार खिताब को अपने नाम किया है। हालांकि पीएसएल में इस बार लाहौर कलंदर्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। इसके अलावा जावेद ने संयुक्त अरब अमीरात के लिए मुख्य कोच का पद भी संभाला था। जिसके बाद संयुक्त अरब अमीरात की टीम को वनडे का जर्जा प्राप्त हुआ और टीम ने साल 2015 विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई किया था।
आकिब जावेद ने अपने क्रिकेट करियर में पाकिस्तान के लिए 163 वनडे और 22 टेस्ट मैच खेले। 163 वनडे मैचों में आकिब ने 182 विकेट अपने नाम दर्ज किए थे। इसके अलावा 22 टेस्ट मैचों में जावेद ने 54 विकेट अपने नाम किए थे। इसके अलावा साल 1992 में वनडे विश्व कप जीतने वाली पाकिस्तान टीम का भी जावेद हिस्सा थे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: आईपीएल बीच में छोड़ वापस लौटेंगे साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी? सभी 10 टीमों की बढ़ी टेंशन
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: क्या भारत में नहीं होगा आईपीएल का दूसरा फेज? लोकसभा चुनाव की तारीखों के बाद खड़ा हुआ सवाल
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में तोड़ा 14 साल पुराना रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
टीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
15 mins agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
1 hr agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
9 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
9 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
9 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
10 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
10 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
10 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
11 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines