---विज्ञापन---

खेल

IPL 2024: आईपीएल बीच में छोड़ वापस लौटेंगे साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी? सभी 10 टीमों की बढ़ी टेंशन

IPL 2024 Cricket South Africa: आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होगा। इसके तुरंत बाद 1 जून से टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज होना है। आईपीएल के बीच खिलाड़ियों के प्रदर्शन के साथ सभी देश के क्रिकेट बोर्ड उनकी फिटनेस पर भी नजर रखेंगे। वहीं कई खिलाड़ी बीच सीजन वापस भी लौट सकते हैं।

IPL 2024 Cricket South Africa: आईपीएल के 17वें संस्करण का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में कई देशों के बड़े-बड़े खिलाड़ी शामिल होने वाले हैं। आईपील के तुरंत बाद 1 जून से टी20 वर्ल्ड कप भी होना है। ऐसे में सभी देशों की टीमों की नजरें अपने खिलाड़ियों की फिटनेस पर होंगी। कोई भी टीम नहीं चाहेगी उनके अहम खिलाड़ी वर्ल्ड कप से पहले आईपीएल में चोटिल हो जाएं। इसी कड़ी में साउथ अफ्रीका के कोच ने एक बयान दिया है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में क्रिकेट साउथ अफ्रीका के हवाले से भी बड़ी खबर निकलकर सामने आई है।

टीमों को लग सकता है झटका

जानकारी के मुताबिक क्रिकेट साउथ अफ्रीका आईपीएल के बीच ही टूर्नामेंट के स्क्वाड का ऐलान कर सकता है। वहीं जो खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वाड में होंगे उन्हें बीच में ही आईपीएल भी छोड़ना पड़ सकता है। टीम के कोच रॉब वाल्टर ने भी इसी बयान को दोहराया है। गौरतलब है कि कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, डेविड मिलर, ऐडेन मारक्रम, क्विंटन डी कॉक, मार्को यान्सन, नांद्रे बर्गर जैसे बड़े खिलाड़ी इस टूर्नामेंट का हिस्सा हैं। इन खिलाड़ियों के टी20 वर्ल्ड कप में खेलने की भी संभावना है। ऐसे में इनकी टीमों को बीच सीजन करारा झटका लग सकता है।

---विज्ञापन---

क्या बोले कोच वाल्टर?

साउथ अफ्रीका के कोच रॉब वाल्टर ने कहा,’टी20 वर्ल्ड कप 2024 एक बड़ा टूर्नामेंट है। इसमें हिस्सा लेने के लिए संभावित खिलाड़ियों की फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए। वहीं हमारे कई खिलाड़ी लगातार इंटरनेशनल क्रिकेट या अलग-अलग जगहों पर लीग खेल रहे हैं। इसके अलावा नॉर्खिया और कोएट्जे जैसे खिलाड़ी चोट से आए हैं, उन पर और जो खिलाड़ी वर्ल्ड कप में खेल सकते हैं उनकी निगरानी होनी चाहिए। वहीं जब वर्ल्ड कप का स्क्वाड सामने आ जाए तो क्रिकेट साउथ अफ्रीका इसका हिस्सा होने वाले खिलाड़ियों को वापस बुलाने के लिए स्वतंत्र है।’

---विज्ञापन---

वेस्टइंडीज के साथ होगी सीरीज

एक नई रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल 2024 के बीच ही साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज खेली जा सकती है। इस सीरीज के लिए अफ्रीकी टीम को कैरेबियन लैंड का दौरा करना पड़ सकता है। वर्ल्ड कप से पहले प्रैक्टिस के लिहाज से यह जरूरी होगा। ऐसे में स्क्वाड का हिस्सा रहने वाले खिलाड़ियों को बोर्ड बीच आईपीएल से वापस बुला सकता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IPL 2024: गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में तोड़ा 14 साल पुराना रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें- IPL 2024: मुशीर खान का आईपीएल फ्रेंचाइजीज को करारा जवाब, मकसद टीम इंडिया के लिए खेलना

---विज्ञापन---

First published on: Mar 16, 2024 04:02 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola