T20 World Cup 2024: जून में शुरू होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। मंगलवार को बीसीसीआई की ओर से घोषित स्क्वाड में कई नए खिलाड़ियों को जगह दी गई है। खास बात यह है कि पिछले टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में से 7 खिलाड़ियों का पत्ता साफ हो गया है। आइए जानते हैं कि वो कौन-कौनसे खिलाड़ी हैं, जो इस बार टीम में दिखाई नहीं देंगे।
ये 7 खिलाड़ी आउट
पिछले टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) की टीम से केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, रविचंद्रन अश्विन, दीपक हुड्डा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और हर्षल पटेल का पत्ता साफ हो गया है। हालांकि मोहम्मद शमी चोटिल हैं, लेकिन बाकी खिलाड़ी टीम में जगह नहीं बना पाए हैं।
खास बात यह है कि केएल राहुल और दिनेश कार्तिक दोनों ही इस आईपीएल में बेहतरीन फॉर्म में हैं। दोनों ही सीनियर खिलाड़ी हैं और वर्ल्ड कप खेलने का तजुर्बा भी है, लेकिन दोनों में से एक भी खिलाड़ी इस वर्ल्ड कप में जगह नहीं बना पाया है। केएल राहुल और दिनेश कार्तिक की जगह इस बार ऋषभ पंत और संजू सैमसन ने जगह बनाई है।
रविचंद्रन अश्विन का खराब फॉर्म
रविचंद्रन अश्विन भी पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने अब तक 8 मैचों में सिर्फ 2 विकेट लिए हैं। अश्विन ने पिछले टी-20 वर्ल्ड कप के 6 मैचों में 6 विकेट लिए थे। उनका औसत 25.83 और इकोनॉमी 8.15 की रही थी। अश्विन की जगह कुलदीप यादव जैसे स्पिनर ने वर्ल्ड कप में जगह बनाई है। दीपक हुड्डा भी खराब फॉर्म के चलते बाहर कर दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: केएल राहुल बाहर…युवा खिलाड़ियों को मौका, टीम इंडिया के स्क्वाड की 5 बड़ी बातें
ये हैं तेज गेंदबाजी के विकल्प
हालांकि तेज गेंदबाजी में हर्षल पटेल आईपीएल में बेहतरीन फॉर्म में हैं, लेकिन उनकी जगह मोहम्मद सिराज की एंट्री हो गई है। तेज गेंदबाजों में भारत के पास इस वर्ल्ड कप स्क्वाड के 15 खिलाड़ियों में अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह जैसे ही विकल्प हैं। वहीं मीडियम फास्ट गेंदबाज के रूप में हार्दिक पांड्या जैसा विकल्प मौजूद है। वेस्ट इंडीज की पिचों पर स्पिन गेंदबाज असरदार साबित हो सकते हैं। यही वजह है कि टीम में स्पिन गेंदबाज के विकल्प ज्यादा हैं।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: क्या स्टार खिलाड़ी के साथ हो रही नाइंसाफी?
9 खिलाड़ियों की वापसी
पिछले टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की टीम में से रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह रिपीट किए गए हैं। यानी 9 खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के स्क्वाड में वापसी की है। जबकि नए नामों में यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज का नाम शामिल है। रिजर्व प्लेयर में शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान जैसे युवा खिलाड़ियों ने जगह बनाई है। कुल मिलाकर नई टीम में सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों का मिश्रण है। जिनके भरोसे टी-20 वर्ल्ड कप जीतने का सपना साकार हो सकता है।
ये भी पढ़ें: KKR के स्टार खिलाड़ी पर BCCI का बड़ा एक्शन, एक मैच के लिए बैन, 100% जुर्माना
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या- उप कप्तान, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, विराट कोहली, संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।
रिजर्व खिलाड़ी
रिंकू सिंह, खलील अहमद, शुभमन गिल और आवेश खान।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: इंग्लैंड टीम का हुआ ऐलान, यहां देखें 15 खिलाड़ियों का पूरा स्क्वाड
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: साउथ अफ्रीका टीम का हुआ ऐलान, 2 अनकैप्ड खिलाड़ियों की हुई एंट्री
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
20 mins agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
22 mins agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
38 mins agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
1 hr ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
1 hr agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
1 hr agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
1 hr agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines