ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराने के बाद सातवें आसमान पर जिम्बाब्वे के कोच, टीम इंडिया को दी चेतावनी

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी मजबूत टीमों को हराने वाली जिम्बाब्वे की टीम अब सुपर-8 में भारत, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी. भारत से होने वाले मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे के असिस्टेंट कोच डॉयन इब्राहिम ने बड़ा बयान दिया है.

Zimbabwe Cricket Team

Zimbabwe Cricket Team

T20 World Cup 2026: जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन से सबको चौंका दिया है और ग्रुप स्टेज में बिना कोई मैच गंवाए सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी मजबूत टीमों को हराकर बड़ा उलटफेर किया है. जिम्बाब्वे की टीम आख‍िरी ग्रुप मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर अपने ग्रुप में टॉप पर रही. टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के बाद खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ का आत्मविश्वास भी सातवें आसमान पर है.

विज्ञापन

अब सुपर-8 में जिम्बाब्वे का मुकाबला मौजूदा चैंपियन भारत, दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज और 2024 की फाइनलिस्ट साउथ अफ्रीका से होगा. इन बड़े मुकाबलों से पहले टीम के असिस्टेंट कोच डॉयन इब्राहिम ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि अंडरडॉग कहे जाने के बावजूद उनकी टीम सहज है और किसी भी बड़ी टीमों से भिड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

विज्ञापन

जिम्बाब्वे के असिस्टेंट कोच ने दिया बड़ा बयान

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, जिम्बाब्वे के असिस्टेंट कोच डॉयन इब्राहिम ने कहा कि भारत के खिलाफ मैच से पहले वे ‘अंडरडॉग’ कहे जाने के बावजूद बिल्कुल सहज हैं और उनकी टीम ने तैयारी में सभी चीजें सही की हैं. उनका मानना है कि रैंकिंग और आंकड़ों के हिसाब से लोग उन्हें कमजोर मान सकते हैं, लेकिन उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने कहा कि जब वे इस वर्ल्ड कप में आए थे, तब भी ग्रुप में अंडरडॉग थे और उन्हें उसी अंदाज में खेलना पसंद है. टीम ने तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़ी है और सबसे जरूरी बात ये है कि खिलाड़ी मौके के दबाव में घबराएं नहीं.

टीम इंडिया को दी चेतावनी

कोच इब्राहिम ने आगे कहा कि अंडरडॉग होने का फायदा है कि उन पर ज्यादा दबाव नहीं होता. उन्होंने बताया कि सिकंदर रजा ने भी हाल ही में कहा था कि दबाव हमेशा बड़ी टीम पर होता है. खासकर तब जब वे अपने घरेलू हालात में खेल रही हों.
इब्राहिम का मानना है कि भारत जैसी टीम के खिलाफ खेलते समय माहौल और फैंस का शोर जरूर चुनौती हो सकता है, लेकिन टीम ने इसके लिए भी तैयारी कर ली है. उनका कहना है कि अगर तैयारी और प्लानिंग सही हो, तो आत्मविश्वास अपने आप आता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- भारत-पाकिस्तान ‘नो हैंडशेक’ पर गहराया विवाद, इस दिग्गज ने बताया ड्रामा, जेस्चर पर उठाए सवाल

टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे का अब तक प्रदर्शन

जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में चार मैच खेले, जिसमें से तीन जीते और एक मैच आयरलैंड के खिलाफ बारिश की वजह से रद्द हो गया. जिम्बाब्वे ने पहले ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराकर बड़ा धमाका किया. इसके बाद ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली.

हालांकि, अब सुपर-8 में जिम्बाब्वे को भारत, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका जैसी टीमों से भिड़ना हैं. ये टीमें भी शानदार फॉर्म में हैं और टूर्नामेंट में अभी तक एक मैच नहीं गंवाया है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या जिम्बाब्वे की टीम अपनी इस शानदार लय को बरकरार रखते हुए आगे भी बड़े उलटफेर कर पाती है या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ