T20 World Cup 2024: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने आईपीएल 2024 के बीच एक फरमान जारी किया था, जिसके तहत इंग्लैंड के उन सभी खिलाड़ियों को आईपीएल छोड़ वापस अपने देश बुलाया गया था, जो आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 की टीम के हिस्सा थे। इस कारण से आरसीबी के लिए खेलने वाले खिलाड़ी विल जैक्स, राजस्थान के लिए खेलने वाले खिलाड़ी जॉस बटलर और कोलकाता के लिए खेलने वाले खिलाड़ी फिल साल्ट के अलावा भी तमाम इंग्लिश क्रिकेटर वापस स्वदेश लौट गए थे। लेकिन अब इंग्लैंड की सारी हेकड़ी निकल गई है। अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान अपनी बोर्ड के फैसले पर खुद पछता रहे हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने अपने ही बोर्ड के खिलाफ बयान दे दिया है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘इम्पैक्ट प्लेयर नियम’ पर आईपील चैयरमैन का बड़ा बयान, रोहित-विराट को मिला जवाब
‘खिलाड़ियों को वापस बुलाना भूल’
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए खिलाड़ियों को वापस बुलाया था। इस पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने कहा कि बोर्ड द्वारा इंग्लैंड के खिलाड़ियों को वापस बुलाना भूल थी। माना कि खिलाड़ियों को विश्व कप की तैयारियों के मद्देनजर पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए बुलाया गया, लेकिन अगर ये खिलाड़ी आईपीएल के प्लेऑफ में खेल रहे होते, तो वहां उनका बेहतर प्रैक्टिस हो पाता। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ खेलने में खिलाड़ी अधिक प्रेशर महसूस नहीं कर रहे होंगे, लेकिन जब वे आईपीएल का प्लेऑफ खेलते, तो वह अधिक प्रेशर महसूस कर रहे होते, इससे उनका प्रैक्टिस और बेहतर हो सकता था। लेकिन बोर्ड ने उन्हें वापस बुला लिया, यह गलत फैसला रहा।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ट्रेविस हेड ने भारत के जले पर छिड़का नमक, फिर दी इतिहास दोहराने की चेतावनी
खिलाड़ियों के वापस जाने पर बवाल
आपको बता दें कि इंग्लैंड के सभी खिलाड़ी, जो विश्व कप टीम के हिस्सा हैं, उन्हें जब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा वापस बुला लिया गया, इस पर खूब बवाल हुआ। खिलाड़ी बिना आईपीएल 2024 पूरा खेले ही टूर्नामेंट को छोड़कर चले गए, इससे कई टीमों को इसका नुकसान भी उठाना पड़ा। विल जैक्स अच्छे फॉर्म में दिख रहे थे, अगर आरसीबी के लिए ग्लेन मैक्सवेल की जगह वह खेल रहे होते, तो मैच का अंजाम बदल सकता था। इस कड़ी में भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर इरफान पठान ने बड़ा बयान दिया था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाड़ियों से कहा था कि अगर पूरा टूर्नामेंट नहीं खेल सकते हो, तो मत आया करो। अब खुद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने ही अपने बोर्ड को गलत ठहरा दिया है।
संबंधित खबरें
सिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
37 mins agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
42 mins agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
2 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
3 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
3 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
5 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
5 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
7 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines