IND vs IRE Best Fielding Medal: भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ शानदार जीत मिली है। टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज कर दिखा दिया कि उन्हें क्यों विश्व कप जीतने का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है। इस मैच में ना सिर्फ गेंदबाजी से, बल्कि बाद में बल्लेबाजी से भी टीम के कप्तान रोहित शर्मा और ऋषभ पंत ने कमाल कर दिखाया। रोहित शर्मा ने इस मैच में अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा पंत ने भी नाबाद 36 रनों की पारी खेली। इस मैच के बाद टीम इंडिया की ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी खुशनुमा है। टीम के स्टार खिलाड़ी को बेस्ट फील्डिंग का अवॉर्ड मिला है।
ये भी पढ़ें:- AUS Vs Oman: ऑस्ट्रेलिया ने किया जीत के साथ आगाज, ये खिलाड़ी रहे जीत के हीरो
किस खिलाड़ी को मिला बेस्ट फील्डर अवॉर्ड
भारतीय टीम में बेस्ट फील्डिंग का अवॉर्ड देने का सिलसिला आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 से ही जारी है। वनडे विश्व कप में भी प्रत्येक मैच में जीत के बाद सबसे बेस्ट फील्डिंग करने वाले खिलाड़ी को बेस्ट फील्डर अवॉर्ड दिया जाता था, इससे खिलाड़ी मैदान पर फील्डिंग में अधिक प्रयास करते थे। अब आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में भी यही सिलसिला शुरू हो गया है। आयरलैंड के खिलाफ जीत के बाद ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि सभी खिलाड़ियों को अच्छी फील्डिंग करने के लिए बधाई दी जा रही है। बता दें कि आयरलैंड के मैच के बाद बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को मिला है।
ये भी पढ़ें:- IND-PAK मैच से पहले रोहित की बढ़ी टेंशन, इस खिलाड़ी को मजबूरन करना पड़ सकता है बाहर
गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन
आमतौर पर जब अच्छी फील्डिंग की बात होती है, तो फैंस को लगता है कि यह या तो रवींद्र जडेजा को मिलेगा, या फिर विराट कोहली को मिलेगा। वैसे तो सभी खिलाड़ियों ने फील्डिंग के लिए अच्छा प्रयास किया, लेकिन सबसे बेस्ट फील्डिंग करने का अवॉर्ड सिराज को मिला है। बता दें कि ना सिर्फ फील्डिंग से, बल्कि सिराज ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया है। आयरलैंड के खिलाफ सिराज ने 3 ओवर में सिर्फ 13 रन देकर एक विकेट झटके। सिराज ने आयरलैंड के बल्लेबाजों को एक-एक रन के लिए तरसा दिया। भारतीय टीम ने इस आईसीसी टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ कर दिया है। अब टीम इंडिया को अगला मुकाबला 9 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
6 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines