T20 WC: LIVE मैच में कमेंटेटर से हुई ऐसी गलती, सोशल मीडिया पर जमकर उड़ रहा मजाक

Ind vs Pak: भारत-पाकिस्तान के बीच 9 जून को टी20 वर्ल्डकप का मैच खेला जाएगा। इस मैच का क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में लाइव मैच के दौरान कमेंटेटर से ऐसी गलती हुई है कि सोशल मीडिया पर उसका जमकर मजाक बनाया जा रहा है।

IND vs PAk

IND vs PAk

विज्ञापन

T20 WC: टी20 वर्ल्डकप 2024 में 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अगर कोई यह कह दे कि इस दिन भारत-पाकिस्तान का नहीं बल्कि पाकिस्तान-न्यूयॉर्क के बीच मैच खेला जाएगा तो क्रिकेट फैंस का चौंकना लाजिमी है। यह हास्यास्पद गलती एक मैच के दौरान कमेंटेटर से हुई है, जिसके बाद इस कमेंटेटर का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। इस कमेंटेटर की वीडियो भी खूब वायरल हो गई है।

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: मैच में पानी पिलाता दिखा विश्व कप विजेता कप्तान, सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन वायरल

विज्ञापन

कब का है वायरल वीडियो

वायरल वीडियो 2 जून का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि यूएसए बनाम कनाडा के मैच में स्टार स्पोर्ट्स के कमेंटेटर ने भारत के मुकाबले का जिक्र किया था। इस दौरान कमेंटेटर ने भारत-पाकिस्तान के मुकाबले की जगह पाकिस्तान और न्यूयॉर्क के बीच मैच होने का जिक्र कर दिया। कमेंटेटर ने इस दौरान और भी कई गलतियां की, जिसका सोशल मीडिया पर मजाक बन रहा है।

क्या कहा कमेंटेटर ने

शेयर होने वाले वीडियो के अनुसार कमेंटेटर ने लाइव मैच में कहा कि भारत के ग्रुप स्टेज में 5 जून को आयरलैंड और न्यूयॉर्क का मैच होगा। इसके बाद 9 जून का मुकाबला जिसका सबको इंतजार रहेगा, वह पाकिस्तान और न्यूयॉर्क के बीच खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंटेटर ने आगे तो हद ही कर दी…

कमेंटेटर 9 जून तक ही नहीं रुके, बल्कि आगे वह यह कहते नजर आए कि 12 जून को यूएसए और न्यूयॉर्क के बीच मैच खेला जाएगा। जबकि इस दिन भारत और यूएसए के बीच मुकाबला खेला जाना है। वहीं, भारत ग्रुप का आखिरी मैच फ्लोरिडा में 15 जून को कनाडा से खेलेगा। कमेंटेटर ने इस मैच को भी कनाडा बनाम फ्लोरिडा के बीच खेले जाने की बात कही है।

 

विज्ञापन

कैसे हुई गलती

कमेंटेटर जब भारत के मैच का जिक्र कर रहे थे तो उस समय टीवी स्क्रीन पर उसकी सूची भी दिखाई गई। इस सूची में भारत के मुकाबले किस तारीख को, किस टीम से और कौन से स्थान पर खेला जाएगा। इसका जिक्र किया गया था। कमेंटेटर ने विपक्षी टीम और स्थान के बीच मैच होने की बात कही। हालांकि इस दौरान वह रुके भी लेकिन फिर वह यह गलती अंतिम समय तक करते रहे।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लोग ले रहे चुटकी

सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। अपने एक्स अकाउंट से लोग यह वीडियो शेयर करके चुटकी लेते हुए नजर आ रहे हैं। आप भी देखें कि यूजर किस तरह कमेंटेटर के मज़े ले रहे हैं….

विज्ञापन

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ