T20 Mumbai League 2025: 6 साल बाद वापसी को तैयार टूर्नामेंट, जारी हुआ नया शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

T20 Mumbai League 2025: मुकाबले मुंबई के दो बड़े स्टेडियम वानखेड़े और डीवाई पाटिल में आयोजित होंगे। लीग का शेड्यूल आईपीएल 2025 के आगे बढ़ने और राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए बदला गया है।

T20 Mumbai League 2025

T20 Mumbai League 2025

T20 Mumbai League 2025: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने मंगलवार को टी20 मुंबई लीग 2025 का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। यह हाई-वोल्टेज टूर्नामेंट अब 4 जून से 12 जून के बीच खेला जाएगा। मुकाबले मुंबई के दो बड़े स्टेडियम वानखेड़े और डीवाई पाटिल में आयोजित होंगे। लीग का शेड्यूल आईपीएल 2025 के आगे बढ़ने और राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए बदला गया है।

विज्ञापन

हर दिन होंगे चार मुकाबले 

नौ दिनों तक चलने वाले इस रोमांचक टूर्नामेंट में कुल 23 मैच खेले जाएंगे। लीग स्टेज में रोजाना चार मुकाबले होंगे दो वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 2:30 बजे और रात 7:30 बजे, वहीं डीवाई पाटिल स्टेडियम में सुबह 10:30 बजे और शाम 5:30 बजे मैच होंगे।

विज्ञापन

टूर्नामेंट की शुरुआत 4 जून को डीवाई पाटिल स्टेडियम में शिवम दुबे की एआरसीएस अंधेरी और श्रेयस अय्यर की सोबो मुंबई फाल्कन्स के बीच मुकाबले से होगी। इसके बाद सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट का मुकाबला ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स से होगा।

विज्ञापन

नॉकआउट मुकाबलों का रोमांच 

हर टीम लीग स्टेज में 5 मैच खेलेगी। टॉप 4 टीमें सेमीफाइनल्स के लिए क्वालीफाई करेंगी, जो 10 जून को वानखेड़े स्टेडियम में होंगे। फाइनल मुकाबला भी 12 जून को यहीं खेला जाएगा। सेमीफाइनल और फाइनल दोनों के लिए एक-एक रिजर्व डे (11 और 13 जून) रखा गया है।

छह साल बाद वापसी कर रही T20 मुंबई लीग का तीसरा सीजन मुंबई के घरेलू क्रिकेटरों को बड़ा मंच देने जा रहा है। MCA सचिव अभय हडप ने कहा, ‘राष्ट्रीय हित और आईपीएल से टकराव से बचने के लिए लीग को दोबारा शेड्यूल किया गया है। हमें भरोसा है कि यह सीजन मुंबई को नए सितारे देगा।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ