Abhishek Sharma

IPL 2025: अभिषेक शर्मा कर रहे हैं छक्को की बारिश, पूरन-हेड की बराबरी पर पहुंचे

IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी अभिषेक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया और सिर्फ 20 गेंदो में 59 रनों की पारी खेली. इस शानदार पारी के साथ ही अभिषेक शर्मा ने रिकॉर्ड्स की बारिश भी कर दी है.

IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला सीजन की शुरुआत में नहीं चला था। हालांकि पिछले कुछ मुकाबले से उन्होंने फॉर्म में वापसी की और रनों की बारिश भी कर रहे हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी अभिषेक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया और सिर्फ 20 गेंदो में 59 रनों की पारी खेली। इस शानदार पारी के साथ ही अभिषेक शर्मा ने रिकॉर्ड्स की बारिश भी कर दी है।

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड 

लखनऊ के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी में कुल 6 छक्के जड़े। इसके साथ ही उन्होंने इस सीजन में कुल 23 छक्के भी जड़े हैं। इसके साथ ही अभिषेक शर्मा ने आईपीएल में चौथी बार 20 से कम गेंदों में पचासा जड़ा है। ऐसा करके उन्होंने अब निकोलस पूरन की बराबरी कर ली है। पूरन ने भी 4 बार ये कारनामा आईपीएल में किया है। इसके अलावा ट्रेविस हेड ने ये कारनामा सिर्फ 3 बार किया है। इस मुकाबले में अभिषेक ने 18 गेंदों में पचासा जड़ा था। ज्यादा जानकारी के लिए पूरा वीडियो देखें….

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ