---विज्ञापन---

खेल

हार के बाद श्रेयस अय्यर की टीम को कितना मिला पैसा? रोहित शर्मा ने सौंपा चेक

T20 Mumbai 2025: श्रेयस अय्यर की टीम मुंबई फाल्कंस को टी20 मुंबई 2025 के फाइनल में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। हार के बाद मुंबई फाल्कंस को इनाम के रूप में 50 लाख रुपये मिले हैं। ये 50 लाख रुपये का चेक रोहित शर्मा ने श्रेयस अय्यर को सौंपा।

T20 Mumbai 2025: टी20 मुंबई 2025 टूर्नामेंट अब खत्म हो गया है, इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव को भी खेलते हुए देखा गया था। श्रेयस अय्यर की टीम मुंबई फाल्कंस की टीम ने इस बार फाइनल तक का सफर तय किया, लेकिन फाइनल में मुंबई फाल्कंस को मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स ने मैच को जीतकर खिताब पर कब्जा किया। वहीं हार के बाद भी श्रेयस अय्यर की टीम को लाखों रुपये मिले।

रोहित शर्मा ने अय्यर को दिया चेक

इस मैच में मुंबई फाल्कंस को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। मैच में मुंबई फाल्कंस के कप्तान श्रेयस अय्यर फ्लॉप साबित हुए और बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने महज 12 रन बनाए थे। वहीं फाइनल में मिली हार के बाद मुंबई फाल्कंस को 50 लाख रुपये इनाम के रूप में मिले। वनडे टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने हाथों से कप्तान श्रेयस अय्यर को ये चेक सौंपा था।

---विज्ञापन---

हार के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर?

फाइनल में मिली हार के बाद मुंबई फाल्कंस के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा “यह काफी व्यस्त है। खासकर जब आप हारते हैं, तो यह आपके दिमाग में बहुत चलता है। जिस तरह से सभी बड़ी संख्या में आए, वह देखने लायक था। पूरा स्टेडियम रोमांच से भरा हुआ था आने और समर्थन करने के लिए फैंस का बहुत-बहुत धन्यवाद। कुल मिलाकर लड़कों ने अपने प्रयासों में शानदार प्रदर्शन किया। हमने बहुत कुछ सीखा है। फाइनल हारने के बाद निराश होना आम बात है।”

---विज्ञापन---

ऐसा रहा मैच का हाल

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई फाल्कंस ने 20 ओवर में 157 रन बनाए थे। मुंबई फाल्कंस की तरफ से मयूरेश टंडेल ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए थे। इसके बाद मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स ने 158 रन के लक्ष्य को 19.2 ओवर में हासिल कर लिया था। मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स की तरफ से चिन्मय राजेश ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए थे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- 10 दिन में दूसरा फाइनल हारे श्रेयस अय्यर, IPL 2025 के बाद फिर टूटा दिल

First published on: Jun 13, 2025 07:37 AM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

मेरा नाम विशाल पुंडीर है मैं पिछले 6 साल से मीडिया में काम कर रहा हूं। इस दौरान मैंने News 1 India, HNN 24*7, Janbhawana Times, India News 24*7 जैसे मीडिया संस्थान में काम किया है। फिलहाल मैं न्यूज 24 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूं। मैंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (https://www.ccsuniversity.ac.in/) से साल 2019 में पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री प्राप्त की थी। संपर्क करें: vishal.pundir@bagconvergence.in https://www.facebook.com/share/1YaEJ2F2GV/ https://twitter.com/VishalRajputInd?t=VrDJsmqr51o1BQoEZlsW1g&s=08 https://www.instagram.com/vishalrana8260?utm_source=qr&igsh=cThsbnk3aHRlcnh4

Read More

Vishal Pundir

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola