---विज्ञापन---

खेल

10 दिन में दूसरा फाइनल हारे श्रेयस अय्यर, IPL 2025 के बाद फिर टूटा दिल

T20 Mumbai League 2025: टी20 मुंबई 2025 के फाइनल में श्रेयस अय्यर की टीम मुंबई फाल्कंस को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। 10 दिन के अंदर अय्यर को दूसरे फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले 3 जून को अय्यर की टीम पंजाब किंग्स को आईपीएल 2025 के फाइनल में आरसीबी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

T20 Mumbai League 2025: टी20 मुबंई 2025 का फाइनल मुकाबला मुंबई फाल्कंस और मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स के बीच खेला गया। जिसमें श्रेयस अय्यर की टीम मुंबई फाल्कंस को 5 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। 10 दिन के अंदर श्रेयस को दूसरे फायनल में हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स को आईपीएल 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। अब एक बार फिर से अय्यर का दिल टूटा है।

अय्यर की टीम को 5 विकेट से मिली हार

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अय्यर की टीम मुंबई फाल्कंस ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 157 रन बनाए थे। मुंबई फाल्कंस की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए मयूरेश टांडेल ने 32 गेंदों पर सबसे ज्यादा 50 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और 3 छक्के निकले थे। इसके अलावा हर्ष ने 28 गेंदों पर 47 रन बनाए थे, जिसमें 1 चौका और 4 छक्के शामिल थे।

---विज्ञापन---

कप्तान श्रेयस अय्यर एक बार फिर से फ्लॉप साबित हुए, बल्लेबाजी करते हुए अय्यर 17 गेंदों पर महज 12 रन बनाकर आउट हो गए थे। वहीं मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए वैभव माली ने 4 ओवर में 32 रन देकर सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए थे।

---विज्ञापन---

19.2 ओवर में हासिल किया लक्ष्य

इसके बाद मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स ने बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए चिन्मय राजेश ने 49 गेंदों पर सबसे ज्यादा 53 रन की पारी खेली थी। जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल थे। जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा आवेश खान ने 24 गेंदों पर 38, साहिल ने 12 गेंदों पर 22 रन की पारी खेली थी। वहीं मुंबई फाल्कंस की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कार्तिक मिश्रा और यश ने 2-2 विकेट चटकाए थे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- WTC Final: रोमांचक हुई खिताबी मुकाबले की जंग, दूसरे दिन भी कहर बनकर टूटे तेज गेंदबाज

First published on: Jun 13, 2025 07:09 AM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

मेरा नाम विशाल पुंडीर है मैं पिछले 6 साल से मीडिया में काम कर रहा हूं। इस दौरान मैंने News 1 India, HNN 24*7, Janbhawana Times, India News 24*7 जैसे मीडिया संस्थान में काम किया है। फिलहाल मैं न्यूज 24 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूं। मैंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (https://www.ccsuniversity.ac.in/) से साल 2019 में पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री प्राप्त की थी। संपर्क करें: vishal.pundir@bagconvergence.in https://www.facebook.com/share/1YaEJ2F2GV/ https://twitter.com/VishalRajputInd?t=VrDJsmqr51o1BQoEZlsW1g&s=08 https://www.instagram.com/vishalrana8260?utm_source=qr&igsh=cThsbnk3aHRlcnh4

Read More

Vishal Pundir

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola