IPL 2027 Trade Deal: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 सीजन के लिए दिसंबर में मिनी ऑक्शन होने वाला है और सभी टीमें जल्द ही अपनी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करेगी. ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली का दौरा जारी है. इसी बीच एक नया ट्रेड डील हुआ है. दिल्ली कैपिटल्स (DC) के तेज गेंदबाज टी नटराजन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) में चले गए हैं. वहीं, हैदराबाद के स्पिनर जीशान अंसारी दिल्ली की टीम से जुड़ गए हैं. आईपीएल ने बुधवार (14 अक्टूबर) को इसकी आधिकारिक पुष्टि की है.
पिछले दो आईपीएल सीजन में नटराजन को दिल्ली की ओर से खेलने के ज्यादा मौके नहीं मिले और अब वह अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी SRH में वापसी कर रहे हैं. उनके आने से हैदराबाद की टीम को घरेलू तेज गेंदबाजी का एक मजबूत विकल्प मिल गया है. बता दें कि, आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली का यह दूसरा ट्रेड डील है. इससे पहले फ्रेंचाइजी ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के साथ कुलदीप यादव के बदले में ऋषभ पंत टीम में शामिल किया था.
5 करोड़ रुपये में SRH से जुड़े टी नटराजन
आईपीएल 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने टी नटराजन को 10.75 करोड़ रुपये की बड़ी रकम खर्च करके अपनी टीम में शामिल किया था. हालांकि, यह निवेश टीम के लिए उम्मीद के मुताबिक सफल नहीं रहा. चोटों के कारण नटराजन को लंबे समय तक मैदान से बाहर रहना पड़ा और उन्हें खेलने के ज्यादा मौके नहीं मिले. अब वह करीब आधी कीमत यानी 5 करोड़ रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद में वापसी कर रहे हैं. इस ट्रेड से नटराजन को अपनी पुरानी टीम में एक नई शुरुआत करने का मौका मिलेगा, जबकि SRH को अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने में मदद मिल सकती है.
वहीं, कुलदीप यादव के टीम से जाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स को एक अच्छे स्पिन गेंदबाज की जरूरत थी. ऐसे में फ्रेंचाइजी ने जीशान अंसारी को अपनी टीम में शामिल किया है, जिन्हें आईपीएल के उभरते हुए प्रतिभाशाली स्पिनरों में गिना जाता है. अंसारी अपने 40 लाख के बेस प्राइस के साथ ही दिल्ली की टीम से जुड़े हैं, जबकि नटराजन को 5.75 करोड़ का नुकसान हुआ है.
ये भी पढ़ें- दूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
SRH के लिए 5 सीजन खेल चुके हैं नटराजन
35 वर्षीय टी नटराजन ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल के दो सीजन में कुल 12 मुकाबले खेले, जिसमें वह सिर्फ 5 विकेट ही हासिल कर सके. उनके इस प्रदर्शन और चोटों से जुड़ी परेशानियों के बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें ट्रेड करने का फैसला किया. इससे पहले नटराजन 2020 से 2024 तक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 5 सीजन खेले थे. उन्होंने SRH के लिए खेले 55 मैचों में 65 विकेट अपने नाम किए हैं. IPL 2024 उनके लिए सबसे सफल सीजन रहा था, जिसमें उन्होंने 19 विकेट चटकाए थे. आईपीएल 2017 में पंजाब किंग्स की ओर से डेब्यू करने वाले नटराज ने अब तक कुल 73 मुकाबले खेले हैं, जिनकी 72 पारियों में उन्होंने 72 विकेट झटके. इस दौरान उनका औसत 32.97 और इकॉनमी 9.21 की रही है. अब देखना होगा की SRH में वापसी के बाद वह कैसा प्रदर्शन करते हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: रवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी, बने प्लेयर ऑफ द मैच
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
8 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
41 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines