शुभमन गिल को एशिया कप 2025 की टीम में नहीं चाहते थे सूर्यकुमार यादव! हो गया बड़ा खुलासा

एशिया कप 2025 में शुभमन गिल को टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया था, लेकिन अब एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कप्तान सूर्यकुमार यादव एशिया कप 20252 के लिए टी20 टीम में गिल की एंट्री से काफी हैरान थे और उन्होंने इसका विरोध भी किया था. गिल का प्रदर्शन भी इस टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं रहा था.

Suryakumar Yadav-Shubman Gill

Suryakumar Yadav-Shubman Gill

Suryakumar Yadav On Shubman Gill: शुभमन गिल अब टीम इंडिया के 2 फॉर्मेट में कप्तान बन गए हैं. रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद गिल टेस्ट टीम इंडिया का नया कप्तान बनाया गया था, इसके बाद अब रोहित शर्मा को वनडे टीम की कप्तानी से हटाकर वहां भी बीसीसीआई ने शुभमन गिल को कप्तान बना दिया है. इससे पहले एशिया कप 2025 में गिल को टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया था, लेकिन अब एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कप्तान सूर्यकुमार यादव एशिया कप 20252 के लिए टी20 टीम में गिल की एंट्री से काफी हैरान थे और उन्होंने इसका विरोध भी किया था.

विज्ञापन

गिल को टी20 टीम में नहीं चाहते थे सूर्यकुमार

जब एशिया कप 2025 के लिए चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने भारतीय टीम का ऐलान किया था तो उससे कुछ देर पहले ही टी20 टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव को पता चला था कि शुभमन गिल भी टीम का हिस्सा हैं और वे उपकप्तान भी रहेंगे.

विज्ञापन

क्रिकब्लॉगर की रिपोर्ट के मुताबिक टी20 टीम में शुभमन गिल की एंट्री से सूर्यकुमार यादव हैरान थे, अजीत अगकर और हेड कोच गौतम गंभीर चाहते थे कि गिल तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए खेले और आगे चलकर वे तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी भी करें. जिसके लिए गौतम गंभीर ने गिल के आईपीएल 2025 के आंकड़ों का हवाला भी दिया था. सूर्यकुमार गिल को टी20 टीम में इसलिए नहीं चाहते थे कि टी20 टीम की मौजूदा स्टाइल को शुभमन की शैली सूट नहीं कर रही थी.

विज्ञापन

एशिया कप 2025 में गिल का खराब प्रदर्शन

एशिया कप 2025 में शुभमन गिल का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, उनको इस टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करते हुए देखा गया था. जहां अभिषेक शर्मा एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे तो वहीं शुभमन गिल के बल्ले से इस टूर्नामेंट में 7 मैचों में 127 रन ही निकले थे और न ही गिल एक भी अर्धशतक लगा पाए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ