IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अक्टूबर को खेला जाना है. 19 अक्टूबर को खेले गए पहले मैच में भारत को हार का सामना कना पड़ा था. वहीं अब दूसरे मैच की प्लेइंग 11 पर बड़ा अपडेट सामने आया है. माना जा रहा है कि 3 खिलाड़ियों का पत्ता साफ हो सकता है. इन खिलाड़ियों में पहला नाम रोहित शर्मा का है, जो पहले मैच में महज 8 रन बनाकर आउट हो गए थे. वहीं दूसरे खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर हैं. उन्होंने खराब प्रदर्शन किया था. उनकी जगह पर कुलदीप यादव को मौका मिलने की उम्मीद है. वहीं हर्षित राणा का भी पत्ता कट सकता है. उनकी जगह पर प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिल सकता है.
दूसरे मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा