Suryakumar Yadav: भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने दुबई में एक लग्जरी और आलीशान घर खरीदा है. उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है, जिसमें उनकी पत्नी देविशा शेट्टी भी उनके साथ नजर आ रही हैं. इसी के साथ सूर्या बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के पड़ोसी भी बन गए हैं. उनकी नई प्रॉपर्टी का नाम ‘शाहरुखज रेजिडेंसिस’ है. वीडियो में उन्होंने दुबई में घर खरीदने का कारण बताते हुए वहां की लग्जरी सुविधाओं और जीवनशैली की भी तारीफ की है.
सूर्यकुमार यादव ने दुबई में खरीदा लग्जरी घर
भारत को 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दुबई में यह लग्जरी घर डेन्यूब प्रॉपर्टीज से खरीदी है, जो शाहरुख खान के नाम से बन रहे ‘शाहरुखज रेजिडेंसिस’ प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. दुबई में लग्जरी घर खरीदने पर सूर्यकुमार ने कहा, “मैं पहली बार 2014 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) खेलने के लिए दुबई आया था और फिर 2020 में दोबारा यहां आया. अब आप देख रहे हो कि पूरा भारत दुबई आ रहा है. यहां लग्जरी और रहने का स्तर काफी अच्छा है. सुरक्षा भारत में भी अच्छी है, जहां मैं मुंबई में रहता हूं, लेकिन दुबई में भी सुरक्षा का स्तर काफी बेहतर है. यहां आकर मुझे बहुत सुकून मिलता है और मैं यहां बेहद खुश महसूस करता हूं.”
शाहरुख खान की बिल्डिंग में प्रॉपर्टी खरीदने पर क्या बोले सूर्या?
सूर्यकुमार यादव ने आगे अपनी पसंद की वजह बताते हुए कहा कि, “जब मुझे पता चला कि शाहरुख खान सर की बिल्डिंग यहां बन रही है, तो कोई दूसरा विकल्प सोचने की जरूरत नहीं लगी. इसके अलावा, यहां का इंटीरियर और वर्क क्वालिटी भी काफी अच्छा है.” उन्होंने आगे बताया कि, “मैंने यहां एक और कमाल की चीज देखी कि बिना किसी जांच के ही आप अपने शरीर के सभी लेवल्स जान सकते हैं. यह सच में बहुत शानदार है.”
सूर्यकुमार की इस लग्जरी घर की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन वीडियो में वे और उनकी पत्नी डॉक्यूमेंट पर साइन करते दिखाई दे रहे हैं. बता दें कि, दुबई में लग्जरी घर खरीदने से पहले सूर्या ने इसी साल मुंबई के पॉश इलाके चेम्बूर ‘गोदरेज स्काई टेरेसेस’ में 7.18 करोड़ रुपये का एक अपार्टमेंट भी खरीदा था.
टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं सूर्यकुमार
36 वर्षीय सूर्यकुमार यादव ने अपनी कप्तानी में भारत को 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया था, लेकिन इसके बाद से ही वह टीम से बाहर चल रहे हैं. उन्हें टी20 टीम से ड्रॉप कर दिया गया था. उनकी जगह श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया. सूर्या आईपीएल 2026 के बाद से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में खेलने के लिए खुद को उपलब्ध बताया था, लेकिन मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें रणजी ट्रॉफी के लिए टीम में शामिल नहीं किया.
ये भी पढ़ें- IND vs WI: भुवनेश्वर कुमार की एंट्री के बाद ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11, इन खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता?
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
4 mins agoफैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
26 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
36 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
42 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines