USA के खिलाफ अर्धशतक ठोककर सूर्यकुमार यादव का बड़ा कारनामा, विराट कोहली को छोड़ा पीछे

Suryakumar Yadav Broke Virat Kohli Record: यूएसए के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया और विराट कोहली का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया. मुंबई के मैदान पर सूर्या ने अपने मैच को यादगार बना दिया.

Cricket News - 2026-02-07T221219.661

Suryakumar Yadav: यूएसए के खिलाफ भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतकीय पारी खेली. वह भारत की ओर से इस मैच में अर्धशतक लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी रहे. उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेलकर विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया. सूर्या ने कमाल का प्रदर्शन कर महफिल लूटी. सूर्या ने इस मैच में 49 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली. उन्होंने 10 चौके के अलावा 4 छक्के भी अपने नाम किए. सूर्या ने 171.42 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की. इस मैच में भारत के लगभग मुख्य बल्लेबाज फ्लॉप हो गए. सलामी बल्लेबाज आभिषेक शर्मा का खाता नहीं खुला. इसके अलावा रिंकू सिंह ने 14 गेंदों में 6 रन बनाए. सूर्या ने इस मैच में विराट कोहली को पीछे छोड़ा है.

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली को छोड़ा पीछे

अपनी अर्धशतकीय पारी के दमपर सूर्या ने विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया. वह टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए. इस लिस्ट में रोहित शर्मा 92 रनों के साथ टॉप पर हैं, जिन्होंने साल 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 रन बनाए थे. वहीं अब सूर्या 84 रनों के साथ दूसरे नंबर पर आ गए हैं. इससे पहले विराट कोहली दूसरे नंबर पर थे. उन्होंने साल 2021 में पाकिस्तान के खिलाफ 57 रन बनाए थे.

विज्ञापन

भारत ने बनाए 161 रन

भारत को इस मैच में अच्छी शुरुआत नहीं मिली. ईशान किशन ने 16 गेंदों में 20 रन बनाए थे. जबकि अभिषेक पहली गेंद पर डक पर आउट हुए. शिवम दुबे ने भी 1 खाता नहीं खोला. भारत ने 6 ओवर में पावर प्ले में 4 विकेट के नुकसान पर केवल 46 रन बनाए थे. लेकिन इसके बाद सूर्या ने कमाल का प्रदर्शन किया और टीम इंडिया को 161 रनों तक ले गए.

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान

रोहित शर्मा – 92 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया (साल 2024)
सूर्यकुमार यादव – 84 रन बनाम यूएसए (साल 2026)
विराट कोहली – 57 रन बनाम पाकिस्तान (साल 2021)
एमएस धोनी – 45 रन बनाम साउथ अफ्रीका (साल 2007)

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप में कप्तान के रूप में डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले खिलाड़ी

क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 88 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया (साल 2009)
सूर्यकुमार यादव (भारत) – 84 रन बनाम यूएसए (साल 2026)
बाबर आजम (पाकिस्तान) – 68 रन बनाम भारत (साल 2021)
महेला जयवर्धने (श्रीलंका) – 65 रन बनाम केन्या (साल 2007)
मोहम्मद अशरफुल (बांग्लादेश) – 61 रन बनाम वेस्टइंडीज (साल 2007)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ