158508787500 रुपये तक पहुंची RCB की कीमत, ललित मोदी का बड़ा दावा

RCB valuation 2026: आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बिकने के लिए तैयार है. अब तक दुनिया की कई कंपनी आरसीबी में अपनी दिलचस्पी दिखा चुकी है. आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने आरसीबी की कीमत पर बात की. उन्होंने आरसीबी की कीमत बताकर सभी को चौंका दिया है.

Cricket News - 2026-02-07T205858.070

RCB: आईपीएल 2026 से पहले आरसीबी को नया मालिक मिल जाएगा. टीम बिकने के लिए तैयार है. दुनिया की कई कंपनियां आरसीबी में दिलचस्पी दिखा रही हैं. आरसीबी ने अब तक एक ही खिताब अपने नाम किया है. लेकिन इसके बावजूद टीम की ब्रांड वैल्यू आसमान पर है. टीम में विराट कोहली खेलते हैं. इसके अलावा पूर्व में दुनिया के कई दिग्गज खिलाड़ी इस फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं. अब आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने आरसीबी की कीमत पर बात की है.

विज्ञापन

आरसीबी की कीमत पर हुआ खुलासा

समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने कंफर्म किया है कि आरसीबी की कीमत करीब 1.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गई है, जो भारतीय रुपये में करीब 15.85 हजार करोड़ है. खबरों के अनुसार, मैनचेस्टर यूनाइटेड के को-ओनर एवराम ग्लेजर ने भी इसमें दिलचस्पी दिखाई है.

विज्ञापन

ललित मोदी ने कहा “मौजूदा अनुमान अभी के 74 मैचों के आधार पर है, भविष्य में जब मैचों की संख्या बढ़कर 94 होगी, तो आईपीएल की कमाई और टीमों की कीमत में जबरदस्त उछाल आएगा. बीसीसीआई के लिए यह बदलाव इसलिए भी जरूरी है क्योंकि भविष्य में आईसीसी से मिलने वाले फंड में 50-60% की गिरावट आ सकती है और दो देशों के बीच होने वाली सीरीज (Media Rights) से होने वाली कमाई भी आधी रह सकती है. ऐसे में आईपीएल के मैचों का विस्तार ही बोर्ड की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखेगा.”

आईपीएल 2025 में आरसीबी ने खिताब को अपने नाम किया था.टीम ने रजत पाटीदार की अगुवाई में पंजाब किंग्स को फाइनल में हराकर खिताब जिताया था.

विज्ञापन

RCB का IPL 2025 के लिए पूरा स्क्वाड

बल्लेबाज: विराट कोहली, रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा।
विकेटकीपर: फिल साल्ट, जितेश शर्मा.
ऑलराउंडर: लियाम लिविंगस्टोन, क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह.
तेज गेंदबाज: भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, रसीख सलाम, नुवान तुषारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह।
स्पिनर: सुयश शर्मा, मोहित राठी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ