IVPL Final: इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग (आईवीपीएल) के पहले सीजन का सफल अंत हो गया है। रविवार 3 मार्च को ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में धमाकेदार फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मैच में आमने सामने थीं वीवीआईपी उत्तर प्रदेश और मुंबई चैम्पियंस की टीमें। उत्तर प्रदेश के लिए पवन नेगी ने अपना फॉर्म जारी रखा और फाइनल में भी टीम की जीत के हीरो बने।
उनकी शानदार पारी की बदौलत उत्तर प्रदेश ने फाइनल में मुंबई को 6 विकेट से हराया। पवन नेगी ने सीजन का तीसरा शतक ठोका और नाबाद 105 रन की पारी खेली। पवन नेगी ऑरेंज कैप होल्डर होने के साथ–साथ फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच भी बने। उन्हें बेस्ट बैटर ऑफ द लीग का भी अवार्ड मिला। वहीं वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बने।
क्या रहा मैच का हाल?
बता दें इस मैच में करीब 5 ओवर का खेल हुआ था फिर बारिश ने खलल डाला था। करीब डेढ़ घंटे तक मुकाबला रुका रहा। मगर फैंस से खचाखच भरे स्टेडियम में खुशी की गूंज तब उठी जब 9 बजकर 5 मिनट पर दोबारा मुकाबला शुरू हुआ और ओवर्स की कटौती नहीं हुई।
इस मैच में पहले खेलने उतरी मुंबई चैंपियंस की टीम ने शानदार बल्लेबाजी की और स्कोरबोर्ड पर 214 रन का विशाल स्कोर निर्धारित 20 ओवर में खड़ा किया। फिल मस्टर्ड और पीटर ट्रेगो ने मुंबई के लिए शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली।
कप्तान मस्टर्ड ने 45 गेंद पर 76 रन बनाए और पारी में 8 चौके व 3 छक्के जड़े। उनके अलावा ट्रेगो ने 33 गेंदों पर नाबाद 57 रन बनाए और टीम का स्कोर 210 पार पहुंचाया। इन दोनों के अलावा अभिषेक झुनझुनवाला ने 23 गेंद पर 36 रन और रजत सिंह ने 12 गेंद पर 18 रन की पारी खेली।
यूपी की तरफ से पर्पल कैप होल्डर क्रिस्टोफर एंपोफू ने 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं पवन नेगी को एक सफलता मिली। पारी के टॉप स्कोरर मस्टर्ड दुर्भाग्यशाली रहे और रन आउट हो गए।
जवाब में 215 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीवीआईपी उत्तर प्रदेश को पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ही झटका लग गया। रोहित प्रकाश आउट हुए, फिर अंशुल कपूर भी जल्दी आउट हुए और 3 ओवर के बाद टीम का स्कोर था 2 विकेट पर 37 रन।
नहीं चला सुरेश रैना का बल्ला
यहां से उम्मीदें थीं कि कप्तान सुरेश रैना ऑरेंज कैप होल्डर पवन नेगी के साथ टीम को आगे ले जाएंगे, लेकिन 45 के स्कोर पर टीम को सबसे बड़ा झटका सुरेश रैना के रूप में लगा। अभिषेक झुनझुनवाला ने 9 रन के स्कोर पर उन्हें आउट कर दिया।
परविंदर और नेगी ने की मैच विनिंग पार्टनरशिप
यहां से 6 ओवर के बाद टीम का स्कोर 61 रन पर 3 विकेट था। इन फॉर्म पवन नेगी क्रीज पर मौजूद रहे और उन्होंने एक बार फिर मोर्चा संभाला। परविंदर सिंह ने भी नेगी का बखूबी साथ निभाया और चौथे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी की।
परविंदर 51 रन बनाकर आउट हुए और 158 के स्कोर पर 15वें ओवर में मुंबई को चौथी सफलता मिली। यहां से भी नेगी टिके रहे और टीम को जीत तक ले गए। उत्तर प्रदेश ने यह मुकाबला 19.2 ओवर में जीत लिया। इस तरह 23 फरवरी से शुरू हुआ IVPL का पहला संस्करण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
यह भी पढ़ें– WPL 2024 : गुजरात जायंट्स का फिर नहीं खुला खाता, दिल्ली कैपिटल्स ने 25 रन से हराया
यह भी पढ़ें– ‘श्रेयस को बाहर करना सही फैसला,’ भारत के बाद पाकिस्तानी दिग्गज ने भी उठाए अय्यर पर सवाल
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
4 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
4 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines