Suresh Raina Shahid Afridi: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच 9 जून को महामुकाबला खेला जाएगा, लेकिन इस मैच से पहले दोनों देशों के फैंस के बीच सोशल मीडिया पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। और तो और कुछ पूर्व खिलाड़ी भी इस राइवलरी में शामिल होते नजर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले आईपीएल के दौरान टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज सुरेश रैना ने लाइव कमेंट्री में शाहिद अफरीदी का नाम लेकर एक चर्चा छेड़ दी थी।
सुरेश रैना हूं, शाहिद अफरीदी नहीं…
रैना ने रिटायरमेंट वापस लेने के सवाल पर कहा था- ”सुरेश रैना हूं, शाहिद अफरीदी नहीं।” रैना का ये बयान वायरल होने के बाद एक पाकिस्तानी जर्नलिस्ट ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की थी। जर्नलिस्ट ने शाहिद अफरीदी को टी-20 वर्ल्ड कप का एम्बेसेडर बनाने पर ट्रोल किया था। जिस पर रैना ने भारत-पाकिस्तान मैच की याद दिलाते हुए मुंहतोड़ जवाब दे दिया था। अब इस पूरे विवाद के बाद खुद शाहिद अफरीदी का बयान सामने आया है।
रैना को किया था कॉल
अफरीदी ने अपने यूट्यूब चैनल पर दावा किया कि उन्होंने सुरेश रैना को कॉल किया था। अफरीदी ने कहा- रैना और मैं काफी क्रिकेट साथ खेले हैं। वह काफी अच्छे इंसान हैं। कभी-कभी लाइटर मूड में कोई बात कही जाती है, मैंने भी इसके बारे में सोशल मीडिया पर ही देखा था। मेरी रैना से फोन पर बात हुई है। उसे मैंने अपने छोटे भाई की तरह समझाया। उसने उस चीज को रियलाइज किया है। उसने मुझसे कहा कि शाहिद भाई ट्वीट डिलीट कर देता हूं। मुझे लगता है कि कभी-कभी चीजें हो जाती हैं, लेकिन गलती के बाद किसी चीज को रियलाइज करना, ये एक अच्छे इंसान की निशानी है।
रैना के पोस्ट में क्या था?
रैना ने अपने पोस्ट में लिखा था- ”मैं ICC का एम्बेसेडर नहीं हूं, लेकिन मेरे घर पर 2011 विश्व कप है। क्या तुम्हें मोहाली का मैच याद है? उम्मीद है कि इससे आपको कुछ ‘बेहतरीन लम्हों’ को याद करने का मौका मिल सकेगा। शाहिद अफरीदी इसके साथ ही युवराज सिंह जैसे दिग्गजों से दोबारा मुलाकात के लिए एक्साइटेड नजर आए। युवराज सिंह को भी आईसीसी ने एम्बेसडर बनाया है। अफरीदी ने कहा- युवी से काफी अर्से बाद भारत पाकिस्तान के मैचों में मुलाकात होगी।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: ऑस्ट्रेलिया को दोबारा वर्ल्ड कप नहीं जीतने देगी ये टीम, दिग्गज ने चैंपियंस को दी चेतावनी
ये भी पढ़ें: IND Vs PAK: वेन्यू बदलने से लेकर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे तक, पढ़ें विश्व कप में भारत-पाक मैच के विवाद
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024 के बाद संन्यास ले सकते हैं ये 5 क्रिकेटर, 2 भारतीय खिलाड़ी शामिल
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: कोहली ओपनर…अर्शदीप बाहर…ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की सबसे खतरनाक प्लेइंग 11
संबंधित खबरें
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
46 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
58 mins agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: भारत को मिली पहली सफलता, अक्षर पटेल ने ज्वेल एंड्रयू को भेजा पवेलियन
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
1 hr agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
3 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines