हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

100 गेंदों में 241 रन, 69 चौके-छक्के… द हंड्रेड में सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम, टूट गए कई बड़े रिकॉर्ड

The Hundred: द हंड्रेड में 4 अगस्त को लीग इतिहास का अब तक सबसे खतरनाक मुकाबला देखने को मिला, जहां सबसे बड़े स्कोर के साथ-साथ सबसे ज्यादा चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिली. इस मैच में सनराइजर्स लीड्स के बल्लेबाजों ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 100 गेंदों पर 241 रन ठोक डाले.

विज्ञापन
Sunrisers Leeds (PIC Credit -AI)

The Hundred: इंग्लैंड में खेली जाने वाली ‘द हंड्रेड’ लीग के इतिहास का सबसे विस्फोटक मुकाबला मंगलवार, 4 अगस्त को देखने को मिला. लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सनराइजर्स लीड्स ने बल्लेबाजों ने ऐसी तबाही मचाई कि सब दंग रह गए. सनराइजर्स की टीम ने चौकों-छक्कों की बारिश करते हुए 100 गेंदों पर 241 रन ठोक दिए और रिकॉर्ड बुक में नया अध्याय जोड़ दिया.

100 गेंदों के इस टूर्नामेंट में पहले कभी किसी टीम ने 240 का आंकड़ा पार नहीं किया था, लेकिन सनराइजर्स की टीम ने ये कारनामा करके द हंड्रेड के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर अपने नाम कर लिया. इतना ही नहीं, इस मैच में अब तक लीग इतिहास के अब तक सबसे ज्यादा चौके-छक्के देखने को मिले.

द हंड्रेड में सनराइजर्स लीड्स का तूफान

इस मुकाबले में लंदन स्पिरिट ने टॉस जीतकर सनराइजर्स लीड्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया, जो गलत साबित हुआ. सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने लंदन गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं और सिर्फ 100 गेंदों में 2 विकेट पर 241 रन ठोक दिए. टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज रयान रिकेल्टन ने 42 गेंदों पर नाबाद 94 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 8 छक्के शामिल रहे. वहीं, मिचेल मार्श ने 37 गेंदों पर 76 रन बनाए, जबकि हैरी ब्रूक ने 18 गेंदों पर 55 रनों की तूफानी पारी खेली.

विज्ञापन

यह द हंड्रेड के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बन गया. वहीं, इस ऐतिहासिक पारी में सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने 18 चौके और 21 छक्के जड़े. यानी चौकों से ज्यादा छक्कों की बारिश देखने को मिली. एक पारी में 18 चौके-21 छक्के यानी कुल 39 बाउंड्री लगे, जो द हंड्रेड लीग का नया रिकॉर्ड भी बन गया.

लंदन स्पिरिट ने भी ठोक दिए 200 से ज्यादा रन

वहीं, 242 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी लंदन स्पिरिट की टीम ने भी आक्रामक बल्लेबाजी की और 6 विकेट खोकर 204 रन बनाए. टीम के लिए डेविड विली ने सबसे ज्यादा 46 गेंदों पर 83 रनों की पारी आतिशी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के लगाए. उनके अलावा, डेवाल्ड ब्रेविस ने 38 रन, लियाम लिविंगस्टन ने 34 रन और जेमी ओवरटन ने नाबाद 27 रन बनाए. हालांकि, टीम 37 रनों से मुकाबला हार गई.

विज्ञापन

वहीं, लंदन की पारी में कुल 30 चौके-छक्के लगे. दोनों टीमों को मिलाकर इस मैच में कुल 69 चौके-छक्के लगे, जो द हंड्रेड के इतिहास में किसी एक मैच में सबसे ज्यादा हैं.

ये भी पढ़ें- विवादों के बीच जहीर खान ने इस लीग में खरीदी 4 बार की चैंपियन टीम, बने सह-मालिक

मिचेल मार्श और रियान रिकेल्टन ने रचा इतिहास

इसके अलावा, सनराइजर्स लीड्स के ओपनर्स मिचेल मार्श और रयान रिकेल्टन ने नया इतिहास रचा. मार्श और रिकेल्टन ने मिलकर पहले विकेट के लिए सिर्फ 65 गेंदों में 148 रन जोड़ दिए और द हंड्रेड लीग के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी करने वाले जोड़ी बन गए. वहीं, हैरी ब्रूक ने महज 15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल, दिग्गज खिलाड़ियों पर 2 साल का बैन पक्का! इस लीग में खेलने की मिलेगी सजा?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola