CSK vs SRH: आईपीएल 2026 में 18 मई को 63वां मुकाबला खेला गया. इस मैच में सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. सीएसके की ओर से कोई भी बल्लेबाज अर्धशतकीय पारी नहीं खेल सका. लेकिन टीम के बल्लेबाजों ने छोटी-छोटी अहम पारियां खेलीं. हैदराबाद की ओर से कप्तान पैट कमिंस ने शानदार गेंदबाजी की और 3 विकेट झटके. हैदराबाद की ओर से ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीएसके को हरा दिया. हैदराबाद ने 5 विकेट से जीत हासिल करते हुए प्लेऑफ का टिकट भी कटाया.
सीएसके ने बनाए थे 180 रन
संजू सैमसन ने 13 गेंदों में 27 रनों की शानदार पारी खेली. हालांकि पैट कमिंस ने उनकी पारी पर विराम लगा दिया. उनका साथ देने के लिए उतरे ऋतुराज गायकवाड़ ने 21 गेंदों में 15 रनों की धीमी पारी खेली. उर्विल पटेल ने 8 गेंदों में 13 रन बनाए, जबकि कार्तिक शर्मा ने 19 गेंदों में 32 रनों का योगदान दिया.
इसके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने 27 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 44 रन बनाए. वहीं, शिवम दुबे ने भी आज धीमी बल्लेबाजी की और 23 गेंदों में 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे. प्रशांत वीर ने 9 गेंदों में 11 रन बनाए थे. इस तरह सीएसके ने 20 ओवर में 180/7 रन बनाए थे.
हैदराबाद की ओर से पैट कमिंस ने 4 ओवर में 26 रन खर्च कर 3 विकेट लिए, जबकि साकिब हुसैन ने भी शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में महज 34 रन खर्चकर 2 विकेट लिए.
ये भी पढ़ें: क्या गौतम गंभीर छीनेंगे सूर्यकुमार यादव से कप्तानी? टीम इंडिया के सिलेक्शन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा!
हैदराबाद ने दर्ज की शानदार जीत
सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 26 रनों की धीमी बल्लेबाजी की. आज वह अच्छी लय में नजर नहीं आए. उनके अलावा ट्रेविस हेड ने भी 6 गेंदों में 6 रन बनाए. वह मुकेश चौधरी का शिकार बने. इसके बाद ईशान किशन और हेनरिक क्लासे ने पारी को संभाला. क्लासेन अर्धशतक बनाने से चूक गए. उन्हें नूर अहमद ने आउट किया. उन्होंने 26 गेंदों में 47 रनों की शानदार पारी खेली.
ईशान किशन ने 47 गेंदों में 70 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसकी बदौलत हैदराबाद ने 19 ओवर में ही 181/5 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया.
ये भी पढ़ें: पैट कमिंस ने तोड़ा हार्दिक पांड्या का बड़ा रिकॉर्ड, CSK के खिलाफ हुआ बड़ा उलटफेर
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
5 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
6 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
7 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
8 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines